file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

जयराम ठाकुर का पलटवार बोले- अस्थिरता और बौखलाहट में है हिमाचल कांग्रेस सरकार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में चार लोकसभा और छह उपचुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सियासी वार पलटवार जारी है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस पर पलटवार किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अस्थिरता के कारण बौखलाहट में है।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी। इस दौरान जयराम ठाकुर ने सिलसिलेवार तरीके से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं पर पलटवार किया।

इस दौरान जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर जून में एकमुश्त 3000 की राशि देने के बयान पर रास्ता आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू समेत कांग्रेस पर पलटवार किया. नेता प्रतिपक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि बीते घटनाक्रम के बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस बौखलाहट में है।

उन्होंने कहा कि बार-बार भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया जा रहा है. जबकि सरकार की अस्थिरता का कारण उनके खुद के नेता हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. पार्टी हाई कमान के साथ कांग्रेस नेताओं की भी यही चर्चा हुई है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के दाएं और बाएं बैठे हुए नेताओं को भी यही आश्वासन पार्टी हाई कमान की ओर से दिया गया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद यह सरकार प्रदेश में बनी नहीं रहेगी. चारों सीटों पर भाजपा की जीत हो रही है.

वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सिलसिलेवार तरीके से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधा. नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति से मुख्यमंत्री विचलित हो गए हैं।

चुनाव के समय में घोषणा कर रहे हैं जो की साफ तौर पर आचार संहिता का उलंघन है उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 देने की घोषणा सरकार ने की लेकिन 15 महीने में यह घोषणा पूरी नहीं हुई. अब चुनाव के समय में कांग्रेस को उसकी याद आई है।

वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी निशाने पर लिया. मुकेश अग्निहोत्री पर निशाना चाहते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार सरकार को स्थिर बताने की आखिर आवश्यकता क्या है।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में भी कहा जा रहा था कि परिणाम उनके पक्ष में होगा लेकिन परिणाम सबने देखा. जयराम ठाकुर ने कहा कि उन पर इल्जाम लगाया जा रहा है कि वह सरकार को अस्थिर करने का काम कर रहे हैं. लेकिन सरकार की स्थिरता के पीछे उनके अपने लोग हैं।

इस दौरान जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास चुनावी मैदान में उतरने के लिए कोई तैयार नहीं है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी तय कर देगी।

वहीं उप मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह नींद में भी सपने नहीं देखते दिन की बात तो दूर। मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम ठाकुर पर निशाना साधते को कहा था कि नेता प्रतिपक्ष दिन में सपने देख रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस ने राममंदिर निर्माण रोकने के लिए की वकीलों की फ़ौज खड़ी, राम के अस्तित्व पर प्रश्न- अनुराग ठाकुर

Wed Apr 17 , 2024
मोदी सरकार की विकास भी-विरासत भी की नीति से युवाओं में धर्म के प्रति बढ़ी जागरूकता: अनुराग ठाकुर हिमाचल में महिलाओं से किए अपने ही वादे से मुकरी कांग्रेस: अनुराग ठाकुर एप्पल न्यूज़, हमीरपुर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर […]

You May Like

Breaking News