file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

Breaking- अर्की से “वीरभद्र का हनुमान” राजेंद्र ठाकुर ‘भाजपा’ में शमिल, ‘होलीलोज’ को ‘झटका’

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, अर्की शिमला

अर्की विधानसभा क्षेत्र से 2022 के चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की मौजूदगी में दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा का दामन थामा।

राजेन्द्र ठाकुर उर्फ राजू पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के बेहद करीबी और खासमखास थे जिन्हे उनका हनुमान भी कहा जाता था। स्व वीरभद्र सिंह के अर्की से विधायक रहते उनका सारा कार्य राजेंद्र सिंह ही देखते थे लेकिन बीते चुनावों में टिकट के प्रबल दावेदार होने के बावजूद संजय अवस्थी को टिकट मिला और राजेंद्र नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लडे थे।

इस मौके पर भाजपा सोलन जिला के अध्यक्ष रत्न पाल सिंह, गोविंद ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
इस जॉइनिंग से भाजपा को अर्की विधानसभा क्षेत्र में बल मिलेगा और शिमला लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में भाजपा का वोट शेयर बढ़ेगा।

गौरतलब की राजिंद्र ठाकुर को 2022 के विधानसभा चुनावो में 26,075 वोट पड़े थे जो को कुल वोट का 35.46% है।

इन चुनावों में कांग्रेस के संजय अवस्थी को 30,897 वोट प्राप्त हुए थे जो की 42.02% वोट था, भाजपा के उम्मीदवार गोविंद राम शर्मा को 13,444 वोट प्राप्त हुए थे जो की कुल वोट का 18.28% शेयर था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इस अवसर पर राजेंद्र ठाकुर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा ठाकुर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है।

निश्चित रूप से अर्की विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को इनकी जॉइनिंग से बल मिलेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुशील शर्मा ने सम्भाला SJVN के CMD और निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त कार्यभार

Sat May 4 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला सुशील शर्मा ने एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकऔर निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वर्तमान में,  सुशील शर्मा एसजेवीएन में निदेशक (परियोजनाएं) के रूप में कार्यरत हैं। दिनांक 08 अप्रैल, 2024 को सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) द्वारा एक कठिन चयन प्रक्रिया के पश्‍चात इन्हें […]

You May Like

Breaking News