IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कांग्रेस का घोषणा पत्र से भाजपा के लिए बना सिरदर्द, BJP की राजनीति के 6 बिंदू

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
कांग्रेस पार्टी का न्यायपत्र देश के उज्ज्वल व मजबूत भारत के लिए तैयार किया गया घोषणा पत्र है। कांग्रेस पार्टी का न्यायपत्र आज भाजपा के लिए सिरदर्द बन गया है जिसका झूठा प्रचार करने के लिए वे दिन रात मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने इस न्यायपत्र को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों की भावनाओं और समस्याओं को जानकर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तैयार किया है। यह बात AICC मीडिया कॉर्डिनेटर  अमृतकौर,अमित बाबा और विक्रम लोहिया ने शिमला स्थित राजीव भवन में एक संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

पत्रकार वार्ता के दौरान अमृत कौर ने बताया कि कांग्रेस के न्यायपत्र में 5 न्याय और 25 गारंटियों का जिक्र किया गया है। जो देश के हर वर्ग को मजबूत और सशक्त बनाएगा।

उन्होंने कहा कि न्याय पत्र में महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना का जिक्र किया गया है। जिसमें देश की हितग्राहियों की पहचान कर महिलाओं को एक लाख रुपए सलाना दिया जाएगा। जो सीधा उनके बैंक खाते में जाएगा।

इसके अलावा पंचायतीराज विभाग में देशभर में 50 लाख खाली पदों में महिलाओं को तवज्जो दी जाएगी। इस गारंटी के तहत हरेक  पंचायत में पंचायत मैत्री एक पद भरा जाएगा जो महिलाओं की समस्याओं को सुनेगी।

इसके अलावा देशभर के युवाओं के लिए कांग्रेस न्याय पत्र में खिलाड़ियों के लिए योजना लाई है।जिसमें 21 आयुवर्ग से कम उम्र वाले प्रतिभाशाली व उभरते खिलाड़ियों को प्रतिमाह 10 हजार रुपए की खेल छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। इसके अलावा खेल को बढ़ावा देने के लिए हर जिलास्तर पर स्पोर्ट्स अकादमी खोली जाएगी।
उधर, AICC मीडिया कॉर्डिनेटर अमित बाबा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का दूसरा शिक्षित राज्य है जहां करीब 88 प्रतिशत लोग शिक्षित हैं। कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं को रोजगार देने के लिए युवा न्याय के तहत पहली नौकरी पक्की गारंटी योजना अपने न्याय पत्र में लाई है।

जिसके तहत हर ग्रेजुएशन करने वाले छात्र को इंटर्नशिप के तौर एक साल में    एक लाख रुपए मानदेय दिया जाएगा। कांग्रेस नौकरी परीक्षाओं के लिए पेपर  लीक होने का मामला निपटारा करने के लिए फ़ास्ट ट्रेक अदालतों के गठन करेगी। और पीड़ितों को आर्थिक मुआवजा प्रदान करेगी।
 न्याय पत्र में  स्टार्टअप फंड के लिए फंड ऑफ फंड्स का पुर्नगठन करेगी। और उपलब्ध फंस का 50 फीसदी ,5 करोड़ रुपए, जहां तक सम्भव हो देश के सभी जिलों में समान रूप आबंटित करेगी।

ताकि देशभर में 40 साल से कम उम्र के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए धन उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनते ही छात्रों द्वारा लिया गया सभी तरह का  एडुकेशन लोन ब्याज सहित माफ करेगी।
उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति के 6 बिंदु हैं हिन्दू – मुसलमान, भारत- पाकिस्तान और मंदिर मस्जिद है। जिस पर यह देश की जनता को गुमराह और मूर्ख बनाने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि न्याय पत्र में हिस्सेदारी न्याय के तहत कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आर्थिक सामाजिक  जाति जनगणना करवाएगी।
अमित बाबा ने कहा कि नार्थ इंडिया में  हिमाचल के युवा अपनी सूझबूझ के लिए जाने जाते हैं। इसलिए आपसे अपील है कि चुनाव के समय के गुमराह न हो बल्कि अपने विवेक से मतदान करे।

उधर, विक्रम लोहिया ने कहा कि आज देश के पीएम  2014 में किए गए वायदों की बात नहीं करते हैं बल्कि 2024 में भी उन्हीं वायदों को थोपने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज 2014 में किए गए सबसे बड़े वायदे विदेशों से कालाधन लाने का दावा के क्या हुआ क्या देश के हरेक लोगों को 15-15 लाख रुपए मिले इसके अलावा  देश के युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरी देने की बात करने वाले वायदे का क्या हुआ।

इसके अलावा सेना में स्थाई नौकरी को खत्म कर लाई गई अग्निवीर योजना ने देश के युवाओं को बर्बाद कर दिया है। जहां 22 साल का नौजवान रिटायर हो रहा है तो वहीं देश का 73 साल का व्यक्ति अपने लिए पांच साल और मांग रहा है।

देश की महिलाएं आज अपनी सुरक्षा चाहती है लेकिन भाजपा महिलाओं के साथ अपमान और शारिरिक शोषण करने वाले लोगों को चुनाव लड़वाती है। भाजपा ने खेल संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के बेटे को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है जिससे भाजपा का चरित्र और चेहरा सामने दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि आज कर्नाटक से पूर्व मंत्री के बेटा प्रज्वल रेवन्ना आज करीब तीन हजार महिलाओं के साथ यौन शोषण कर विदेश में घूम रहा है। यह कैसे विदेश गया, किसके इशारे पर विदेश घूम रहा है इसकी जांच होनी चाहिए। यह इनकी मानसिकता और संकीर्ण सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आज यह बताने के तैयार हैं कि चुनाव में उनकी 400 सीटें कैसे आएंगी लेकिन यह बताने को तैयार नहीं हैं कि पुलवामा में 400 किलो RDX कहां से आया।
उन्होंने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी काम करती है और करती रहेगी। न्याय पत्र में कांग्रेस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी (MSP) को कानूनी गारंटी देगी।
इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत देश कर हर आयु वर्ग को  राजस्थान की तरह हेल्थ बीमा दिया जाएगा। जिसका लाभ देश के प्रत्येक नागरिक को मिलेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में एक जून को मतदान के लिए लगाई जाएगी NCC कैडेट की ड्यूटी 

Sun May 5 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमलामतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने यहां पुलिस और नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा आम चुनावों और 6 विधानसभा क्षेत्रों में  होने वाले उप-चुनावों के लिए […]

You May Like

Breaking News