IMG_20250125_101157
IMG_20250125_101157
previous arrow
next arrow

कांग्रेस पार्टी गरीब विरोधी शाही परिवार मानसिकता वाली पार्टी- सुरेश कश्यप

एप्पल न्यूज, सोलन/अर्की

भाजपा सांसद व लोकसभा चुनाव 2024 के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने अर्की विधानसभा के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता का आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी अहंकार युक्त पार्टी है, गरीब इनके लिए कोई मायने नहीं रखते। सत्ता में रहकर यह लोग गरीब को धूतकारती और तरसती हैं। कांग्रेस पार्टी गरीब विरोधी शाहीपरिवार मानसिकता वाली पार्टी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडी गठबंधन और कांग्रेस के नेता कहते हैं कि जिंदा गाढ़ देंगे, मोदी तेरी खबर खोद देंगे। महाराष्ट्र में तो यह लोग बम धमाके के दोषियों को कंधे पर बिठाकर घुमा रहे हैं।

क्या ऐसी पार्टी को जनता सत्ता में आने देगी ? सत्ता में आते ही कांग्रेस पार्टी तानाशाही करती है और किस प्रकार से यह नेता असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देते है वह जग जाहिर है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस के शहजादे के गुरु जो अमेरिका में रहते हैं उन्होंने भारत के लोगों पर रंगभेदी टिप्पणी की है। भगवान कृष्ण के रंग वालों को कांग्रेस अफ्रीकन मानती है। इसीलिए देश की राष्ट्रपति को चुनाव हरवाने में पूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता केवल सत्ता में आने के भूखे हैं पर जन सेवा में विश्वास नहीं रहते। यहां के विधानसभा क्षेत्र के विधायक खुद तो असंवैधानिक पद पर बैठे हैं पर बयान तो ऐसे देते हैं जैसे वह संविधान से ऊपर है।

अर्की की जनता सरकार से पूछना चाहती हैं कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने कौन सा ऐसा विकास कार्य है किया जिससे यहां की स्थानीय जनता को लाभ हुआ, आज तक 15 महीने के कार्यकाल में इस सरकार ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में एक विकास कार्य तक नहीं किया। यहां के दफ्तर जरूर बंद कर दिए है जो पूर्व की जयराम ठाकुर सरकार में दिए थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

देश ने तय कर लिया है "अबकी बार चार सौ पार"- आएंगे तो मोदी- जयराम ठाकुर

Sun May 12 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला दुनिया के नेताओं में होड़ मची है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही उनके देश में सबसे पहले आए*जिस तरह से कांग्रेस समाप्त हो रही है आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी खोजे नहीं मिलेगी। शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी देश में चुनाव […]

You May Like