file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

सुरेश भारद्वाज बोले – कांग्रेस शासित राज्यों में अल्पसंख्यक मुसलमानों को आरक्षण देने का कांग्रेस कर रही प्रयास

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा ने महागठबंधन के द्वारा किए जा रहे जीत के दावों और भाजपा की केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व में मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि यह महाठगबंधन बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान में जितनी बार संशोधन कांग्रेस की सरकारों ने किया किसी अन्य सरकार ने नहीं किए हैं।

भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस जातिवाद, सांप्रदायिकता की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर स्वयं भी आकर इस संविधान को नहीं बदल सकते हैं। सविधान के अनुसार धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं मिल सकता।

उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस जीत कर आ रही हैं वहां मुसलमान अल्पसंख्यकों को धर्म के आधार पर आरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद है कि भाजपा देश में सरकार गिराने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा ने कहीं भी 356 का प्रयोग कर सरकार गिराने का काम नहीं किया जबकि पूर्व में कांग्रेस की सरकारों में इस तरह का काम कई बार किया गया।

भारद्वाज ने कहा कि अब हार को सामने देखकर महा गठबंधन इस तरह की बातें कर रहा है हिमाचल प्रदेश में भाजपा चार लोकसभा व छह उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी में विक्रमादित्य के सामने भाजपा की कमजोर प्रत्याशी, 4 जून को टूटेगा भाजपा का घमंड- हिमराल

Wed May 22 , 2024
रिकॉर्ड बहुमत से जीत हासिल करेंगे विक्रमादित्य सिंह : एप्पल न्यूज़, शिमलालोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी चारों सीटों पर भारी बहुमतों से जीत हासिल करेगी। भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले कांग्रेस के प्रत्याशी ज्यादा अनुभवी और लोकप्रिय हैं।जो जनता के सुख दुख से लेकर जनता की समस्याओं का हल करने के […]

You May Like

Breaking News