प्रतिभा सिंह ने जोगिंदरनगर से की “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान की शुरुआत, दो माह तक चलेगी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, जोगिंदरनगर मंडी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कल 26 जनवरी से प्रदेश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कर दी जो मार्च के अंत तक दो माह तक चलेगी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने जोगिंदरनगर से शुरू की,जबकि प्रदेश के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में शुरू की गई।

जोगिंदर नगर में राज्य स्तरीय हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा जो प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी बनाये गए है ने विशेष रूप मव शिरकत की।

इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त,प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संयोजक चेत राम ठाकुर,पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर,हरेंद्र सेन,शशि शर्मा,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी व सेंकडो पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी के साथ इस अभियान में शामिल हुए।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज दबाई जा रही है। आपसी सौहार्द को विगाड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है।देश की अर्थव्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश मे भारत जोड़ो यात्रा ने देश को एक नई राह दिखाई है।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर कांग्रेस के आपसी भाईचारे और राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान के संदेश को घर घर पहुंचाए।

उन्होंने कहा कि देश भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान है इसलिए देश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करवाना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। कांग्रेस अपने सभी वादों को चरण  बद्ध ढंग से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी पहली ही केबीनेट में कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल कर दी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में करोड़ो लोग  शामिल हो रहें है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस यात्रा के बाद अब देश मे कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू की जा रही है।उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राहुल गांधी के उस संदेश को पहुंचाना है जिसमें भाजपा की जन विरोधी नीतियों व लोगों के मन से किसी भी प्रकार का भय दूर करना है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि भाजपा ने इस देश को बर्बाद कर दिया है। एक ओर जहां बेरोजगारी व महंगाई ने आम आदमी के जीवन मुश्किल में डाल दिया है वही इसकी जनविरोधी नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था तहस नहस हो गई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मैदान में डटने व भाजपा की जन विरोधी नीतियों का खुल कर विरोध करने को कहा।

——————————————

इसके बाद प्रतिभा सिंह ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के पधर में भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित किया।

————————-

प्रतिभा सिंह ने आज जोगिंदर नगर में उप मंडल स्तर के गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फेरया व पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी,स्कोटर्स व स्कूल बच्चों की परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में प्रदेश सरकार प्रथमिकताओं और योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने सभी चुनावी वादों को चरणबद्घ ढंग से पूरा करेगी।

————————————-

प्रतिभा सिंह ने बाद में यहां चोंतड़ा ग्राम पंचायत की सांसद आदर्श ग्राम पंचायत योजना की एक समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को विकास कार्यो की जानकारी भी ली। बैठक में जोगिंदर नगर के एसडीएम,खण्ड विकास अधिकारी, चोंतड़ा पंचायत की प्रधान,उप प्रधान,पंचायत समिति के सदस्य व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुरेश भारद्वाज का कुशलक्षेम जानने IGMC पहुंचे मुख्यमंत्री

Fri Jan 27 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी), शिमला जाकर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज का कुशलक्षेम जाना।गत दिनों सुरेश भारद्वाज एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और आईजीएमसी में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ […]

You May Like

Breaking News