file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

भाजपा के पास नेता, नीयत और नेतृत्व है और सामने डूबती हुई कांग्रेस : श्रीकांत

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई : बिंदल

एप्पल न्यूज़, ऊना

भाजपा प्रदेश एवं संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति बैठक का शुभारंभ जिला ऊना मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुआ। 

बैठक में हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, महामंत्री प्रो सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम जारी है, 43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई है यह बहुत बड़ी बात है। यह केवल मात्र इसलिए संभव हुआ हैं क्योंकि हिमाचल की कांग्रेस सरकार में घुटन का माहौल है। 

अभी 6 या 9 उपचुनाव आने वाले है और इस बैठक में हम संकल्प लेते है की हम 9 के 9 विधानसभा उपचुनाव जीतेगें। इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस कैंप, सरकार और पार्टी में सुनामी आ गई है जिसके कारण आज कांग्रेस को लोक सभा चुनावों को लेकर प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पूर्ण चिंता में है की अब क्या करना चाहिए।

भाजपा को पूरा विश्वास है की आने वाले लोक सभा चुनावों में हिमाचल में हम 4 की 4 लोक सभा सीट जीतेंगे, हम आगे बड़ रहे है और देश में हम 400 पार जाने वाले है। बैठक में बिंदल ने चुनावी कैलेंडर के बारे में जानकारी भी दी जिसमे एससी मोर्चा, महिला मोर्चा, प्रधान उपप्रधान, विधायक, ओबीसी, अल्पसख्यिक सम्मेलन, बूथ विजय, लाभार्थी संपर्क अभियान, स्थापना दिवस, नव वर्ष, राम नौमी, अंबेडकर जयंती जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल है। 

सभी संसदीय क्षेत्र के संयोजक पूर्व में ही नियुक्त हो चुके है और अब उपचुनावों की दृष्टि से प्रतिएक विधान सभा का संयोजक भी नियुक्त किया जाएगा।

भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा की भाजपा ने काम किया है और काम करेगी। भाजपा अपनी उपलब्धियों को महासंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर पहुंचने का काम करेगी, उन्होंने कहा की हम विशेष संपर्क कार्यक्रम के माध्यम से हर सामाजिक समूह के साथ संपर्क करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के समदो-काजा-ग्राम्फू खंड पैकेज-4 के लिए केंद्र सरकार ने 518.90 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। यह मार्ग मनाली-लेह और हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग को आपस में जोड़ता है, एम्स, मेडिकल कॉलेज, मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी बड़ी उपलब्धियां भाजपा सरकार की है जिनको हम घर-घर पहुंचाएंगे।

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, सह संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल और पायल वैद्य होंगे। चुनाव कार्यालय प्रमुख पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, कॉल सेंटर प्रमुख प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, कार्यालय प्रबंधन प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, अतिथि विभाग प्रमुख सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, मीडिया विभाग प्रमुख मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा होंगे।

ऐसे प्रदेश में 38 विभाग बनाए गए है। भाजपा संघठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए और कहा की आगामी एक सप्ताह के अंतर्गत सभी लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक अपने-अपने संसदीय चुनाव कार्यालय में होगी। 

श्रीकांत शर्मा ने कहा की यह हमारा सौभाग्य है की देश के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा शक्तिशाली नेतृत्व है। भाजपा के कट्टर विरोधी भी पीएम मोदी पर एक भी दाग नहीं लगा पाए यह बहुत बड़ी बात है , यह चुनाव विकसित भारत और विकसित हिमाचल का है और हम सब इन चुनावों में सेनापति की भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा की कांग्रेस का देश और प्रदेश से सुपड़ा साफ होना तय है, हम सभी को इसमें एक सकारात्मक भूमिका निभानी है। श्रीकांत ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी से छिपी हुई नहीं है। वह देश ही नहीं विदेश में भी सर्व लोकप्रिय हैं। ऐसे में अमेरिका के एक सांसद ने विश्वास जताया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह फिर से निर्वाचित होंगे।

जॉर्जिया से रिपब्लिकन सांसद रिच मैककॉर्मिक ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी काफी लोकप्रिय हैं। मैं भारत में था। मैंने प्रधानमंत्री मोदी और अन्य कई सांसदों के साथ दोपहर का भोजन किया और पार्टी में उनकी लोकप्रियता देखी। वह फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा की भाजपा हर बूथ पर अपने वोट में वृद्धि करते हुए आगामी लोक सभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी। इस बार एक बार फिर देश में मोदी सरकार और हिमाचल में चार की चार भाजपा जीतेगी।

उन्होंने कहा की भाजपा के पास नेता, नीयत और नेतृत्व है और सामने डूबती हुई कांग्रेस है हम संकल्प से सिद्धि का लक्ष्य लेते हुए हुए बूथ पर कमल खिलेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

"हमारा इस्तीफा मंजूर करो" 3 निर्दलिय विधायक हिमाचल विधानसभा में धरने पर बैठे

Sat Mar 30 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला ज्वाइनिंग के लिए धरना देते तो बहुत देखे सुने लेकिन हिमाचल विधानसभा के 3 निर्दलीय विधायक इस्तीफा स्वीकार करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शायद ही ऐसा कभी किसी ने सुना हो। हिमाचल प्रदेश के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने धरना प्रदर्शन करते हुए कहा […]

You May Like

Breaking News