उप चुनाव- 10 जुलाई को सुबह 7 बजे से सायं 6.30 बजे तक एक्जिट पोल पर प्रतिबंध, देहरा व नालागढ़ की कुल 217 पोलिंग पार्टियां रवाना

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने देहरा, हमीरपुर व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप-चुनावों के दृष्टिगत 10 जुलाई, 2024 को प्रातः 7 से सायं 6.30 बजे तक किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल के आयोजन, प्रकाशन तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया है।


उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व की अवधि के दौरान किसी भी चुनाव संबंधी सामग्री, ओपिनियन पोल के परिणाम अथवा अन्य किसी भी प्रकार के सर्वेक्षण के प्रसारण पर भी प्रतिबन्ध रहेगा।

देहरा व नालागढ़ की कुल 217 पोलिंग पार्टियां रवाना

निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में होने वाले उप-चुनावों के लिए 10 जुलाई, 2024 को होने वाले मतदान के लिए स्थापित कुल 315 मतदान केन्द्रों में से 217 के लिए आज पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि कांगड़ा जिला के देहरा में स्थापित 100 मतदान केन्द्रों के लिए आज 98 तथा सोलन जिला के नालागड़ विधानसभा क्षेत्र में स्थापित 121 मतदान केन्द्रों के लिए आज 119 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि देहरा व नालागढ़ की दो-दो महिला पोलिंग पार्टियां और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी 94 पोलिंग पार्टियांे को 9 जुलाई, 2024 को रवाना किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

होशियार सिंह के पीछे सिविल ड्रेस में लोगों को लगाना और डरना कांग्रेस के असली चेहरे को करता है उजागर- नंदा

Tue Jul 9 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और यह अति निंदनीय है जिस प्रकार आज कुछ घटनाएं पूरे हिमाचल प्रदेश में सामने आई वह इस कांग्रेस का असली चेहरा उजागर करती है। भाजपा के प्रत्याशी होशियार […]

You May Like

Breaking News