file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

होशियार सिंह के पीछे सिविल ड्रेस में लोगों को लगाना और डरना कांग्रेस के असली चेहरे को करता है उजागर- नंदा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और यह अति निंदनीय है जिस प्रकार आज कुछ घटनाएं पूरे हिमाचल प्रदेश में सामने आई वह इस कांग्रेस का असली चेहरा उजागर करती है।

भाजपा के प्रत्याशी होशियार सिंह के पीछे सिविल ड्रेस में कुछ लोगों को लगाया गया जिसके कारण विधानसभा क्षेत्र में एक भय का वातावरण भी पैदा हुआ इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है।

इसमें साफ दिखता है की इन सिविल ड्रेस वालों और भाजपा के प्रत्याशी के बीच काफी गर्म गर्मी हुई और हैरानी की बात यह है कि इन लोगों के पास बंदूक भी थी।

इस घटना से सरकार के ऊपर काफी सवाल उठाते हैं, ऐसी क्या नौबत आ गई कि लंबे समय से भाजपा के प्रत्याशी के पीछे ऐसे लोगों को लगाया गया था ?

अगर यह लोग पुलिस वाले थे जैसे कि बताया जा रहा है, तो वह भी भाजपा के प्रत्याशी के पीछे छुप-छुप कर क्यों लगे थे ? क्या यह किसी प्रकार की साजिश तो नहीं थी ? यह कांग्रेस की पुरानी प्रथा है पर आज जनता के बीच आई है।

इस प्रकार की घटना आम नहीं है और जनता इसी बात से परेशान है कि सरकार चुनाव जीतने के लिए, मुख्यमंत्री अपनी पत्नी को जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

दूसरी घटना इस प्रकार हुई कि भाजपा के एक कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री कार्यालय, जैसा के शख्स ने कहा, से फोन आता है और कहा जाता है की चुनाव में अच्छा काम कर रहे हो, पता है मैं कौन बोल रहा हूं उसके उपरांत जब कार्यकर्ता बातचीत करता है तो वह कहता है की चुनाव में इतनी तेज गति से काम नहीं करना चाहिए।

अपनी गति धीमी करो चुनाव आने वाला है और सरकार के समय तो इतने अच्छे से और तेज गति से काम तो करना ही नहीं चाहिए। तो सवाल यह उठता है कि, वह व्यक्ति क्या इशारा देना चाहता है ? क्या इस प्रकार की धमकाने बातचीत ठीक है ?

जिस प्रकार से मुख्यमंत्री के मित्र भाजपा के कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास कर रहे हैं क्या वह उचित है? जनता 10 जुलाई को इसका इसका ठोस जवाब देगी और आने वाले 13 जुलाई को जब चुनाव परिणाम सामने आएंगे तो कांग्रेस पार्टी तीनों उपचुनावों में बड़ी हार का सामना करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का फॉर्म भरने के लिए उमड़ रही महिलाओं की भीड़, गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई

Tue Jul 9 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई इंदिरा प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। जिला शिमला में इंदिरा प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं इन दिनों फॉर्म भरने […]

You May Like

Breaking News