file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

भाजपा जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा, चारों सीटों पर जीत तय, बदले की भावना से काम करना कांग्रेस का एजेंडा- रणधीर शर्मा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा की बीते कल धर्मशाला मे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई है जिसमें उपचुनावों के लिए उम्मीदवारो पर चर्चा की गयी। जिसके बाद उम्मीदवारो के नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजें गए है। जिन पर जल्द बीजेपी हाईकमान मोहर लगाएगी।

हिमाचल में होने वाले 3 विधानसभा व 1 लोकसभा सीट पर चुनाव में भाजपा की जीत तय है यह बात भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कही।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा ने उसी वक़्त उप चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी जिस वक़्त ये सीटेखाली हुई थी।

उन्होंने कहा कि जगह जगह पर विकास कार्यों का भी आज शिलान्यास किया जा रहा है भाजपा का पलड़ा भारी है इन सभी सीटों पर भाजपा आगे है।

भाजपा पूरी तरिके से तैयार है आम लोगों के मुद्दे पर हमेशा भाजपा चुनाव लड़ती है इसलिए लोग भली भांति जानते है किसकी नीतियाँ जन विरोधी है किसकी जनता के हित में है।

वहीं शिमला ग्रामीण के विधायक विधायक विक्रमआदित्य सिंह ने जो कर्मचारियों को लेकर बयान के बचाव कहा था की उनका बयान भाजपा द्वारा तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।

इस पर रणधीर शर्मा ने कहा कि इस बयान को तोड़ मरोड़ कर नहीं पेश किया गया। उनके कहने का मतलब यही था और इसमें मुझे कोई हैरानी नहीं हो रही है। ये तो कांग्रेस का एजेंडा पहले से ही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM जयराम का ऐलान- कांग्रेस जिस मर्ज़ी मुद्दे पर लड़ सकती है, हम केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों पर लड़ेंगे चुनाव

Mon Oct 4 , 2021
• पूरे देश में कांग्रेस की हालत पंजाब जैसी• भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली रवाना एप्पल न्यूज़, धर्मशाला भाजपा की चुनाव समिति की बैठक के बाद सभी भाजपा नेता धर्मशाला से निकल गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी के लिए, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली, प्रभारी […]

You May Like

Breaking News