10 जून को हिमाचल प्रवास पर आएंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, अटल टनल रोहतांग का दौरा भी करेंगे

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्पति रामनाथ कोविन्द 10 जून को दोपहर के शिमला पहुंचेंगे। 11 जून की शाम को राष्ट्रपति वापस दिल्ली लौटेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  ने कहा कि हिमाचल दौरे के दौरान राष्ट्रपति अटल टनल रोहतांग को देखने भी जाएंगे। इससे पहले राष्ट्रपति केंद्रीय विश्विद्यालय धर्मशाला में होने जा रहे कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी चर्चा की गई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमीरपुर में कार्य के समिति की बैठक हो रही है जिसमें आगामी रूपरेखा तैयार की जाएग। आज पदाधिकरियों की बैठक है और कल कार्य समिति की बैठक होगी। 

इसके अलावा प्रधानमंत्री मुख्य सचिवों की बैठक के लिए धर्मशाला आ रहे है और उस दौरान पूरा समय प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे लेकिन इस दौरान कोई राजनीतिक कार्यक्रम नही होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

महिला सशक्तिकरण के बहाने घर में कांग्रेस का शक्तिप्रदर्शन, उमड़ी भीड़ का साफ संकेत- बदलाव, सत्ता में आते ही आउटसोर्स सिस्टम बन्द करेगी कांग्रेस

Tue Jun 7 , 2022
ठेकेदार और दलाल खा रहे सरकारी पैसा, OPS करेंगे बहाल भाजपा का एजेंट बन कर काम करने वाले अधिकरियों को भी चेताया एप्पल न्यूज़, शिमला  जिला के रामपुर में कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के बहाने शक्तिप्रदर्शन किया। इस सशक्तिकरण सम्मेलन में मंडी की सांसद एवं हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा वीरभद्र […]

You May Like