IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

महिला सशक्तिकरण के बहाने घर में कांग्रेस का शक्तिप्रदर्शन, उमड़ी भीड़ का साफ संकेत- बदलाव, सत्ता में आते ही आउटसोर्स सिस्टम बन्द करेगी कांग्रेस

ठेकेदार और दलाल खा रहे सरकारी पैसा, OPS करेंगे बहाल

भाजपा का एजेंट बन कर काम करने वाले अधिकरियों को भी चेताया

एप्पल न्यूज़, शिमला 

जिला के रामपुर में कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के बहाने शक्तिप्रदर्शन किया। इस सशक्तिकरण सम्मेलन में मंडी की सांसद एवं हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने रामपुर और ननखड़ी की 350 महिला मंडलो को पचास लाख और रामपुर के विधायक नंद लाल ने 20 लाख देने की घोषणा की और ग्रांट संबंधी पत्र पंचायतो के माध्यम से  महिलामंडलो को सौपे।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने कहा लोगों ने मन बना लिया है, अब लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं। हर क्षेत्र में भाजपा सरकार फेल हुई है। अब भाजपा सरकार चंद दिनों की मेहमान है। उन्होंने कहा  लोगो के दिलों में भाजपा के प्रति भारी रोष है।

लोग महंगाई ,बेरोजगारी  से लोग तंग है। लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने रामपुर से आगामी विधान सभा चुनाव में
वर्तमान विधायक नंदलाल को जीता कर कांग्रेस के हाथ मजबूत करने  की लोगो से  अपील की।

हिमाचल विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया  कि हिमाचल की भाजपा सरकार पर्चा बेचने वाली सरकार है। नौकरियां बेचने वाली सरकार ,सौदेबाजी करने वाली सरकार  है। ऐसे में यह
सरकार किसी का शुभचिंतक नहीं हो सकती है। 

उन्होंने बताया कि हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में आते ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल करेगी। कर्मचारी लंबे समय तक अपना समूचा जीवन सरकारी सेवा में लगाता है और जब वह रिटायर होता है। इसलिए उनके सम्मान के साथ समझौता नहीं हो सकता।
उन्होंने आउटसोर्स सिस्टम को भी कांग्रेस सत्ता में  आते ही बंद करने की बात कही। और कहा  जीवन भर  कोई भी कर्मचारी आउटसोर्स  नहीं चल सकता है।


सरकार पैसा दे रही है उसे  से ठेकेदार और दलाल खा रहे है। कांग्रेस की सरकार आएगी तो  दलालों को बीच से निकालेंगे और  सीधा पैसा सरकारी  खजाने से लोगों को मिलेगा। एक नियमित समय के बाद उन्हें सरकारी नियमित सेवा में लाने का विशेष अधिकार दिया जाएगा।  कांग्रेस कर्णमूल  को भी बहाल कर एकमुश्त नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही हर विधायक को महिला मंडलो के लिए एक लाख रूपये  ग्रांट देने का अधिकार दिया जाएगा।  कांग्रेस पार्टी पूरे रोड मैप के साथ आ रही है।

मुकेश अग्निहोत्री  ने हिमाचल के मुख्य मंत्री  जयराम पर आरोप लगाया कि हवाई पट्टी बना नहीं सके, जिसका उन्होंने एक ख्वाब देखा था। उनको प्रधानमंत्री से हिमाचल दौरे के दौरान पैकेज लेना चाहिए था. अब 3 महीने सरकार के रह गए हैं 3 महीने में तो टॉयलेट नहीं बनता।  वर्तमान भाजपा
सरकार हवाई पट्टी क्या बनेगी।

उन्होंने कहा  शराब के ठेके  4 साल से नीलाम नहीं किए 3 हजार  करोड़ एक्साइज  ड्यूटी का नुकसान  हो गया वह पैसा
किस  की जेब में  जा रहा है।

  मुकेश अग्निहोत्री ने अपराध की बात करते हुए कहा भाजपा ने  80 हजार हिमाचलियों पर  मुकदमे दर्ज कर दिया।  वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में  1500  रेप हुए और 500 कत्ल हुए।  हिमाचल प्रदेश में हर 3 घंटे में  एक आदमी   सड़क दुर्घटना में  मर रहा है।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा भाजपा सरकार सरकारी तंत्र के संयोग से  मुख्य मंत्री की सभाओ में भीड़ जुटाकर
वाहवाही  लूटने का प्रयास कर रही है। यह हिमाचल प्रदेश की  सभ्यता व संस्कृति नहीं है। लेकिन इसका मुंहतोड़ जवाब हिमाचल की जनता 2022 के विधानसभा में  देगी ,तब  पता चलेगा कि वह कितने पानी में है।

उन्होंने  भाजपा का  एजेंट बन कर काम करने वाले  अधिकरियों को भी चेताया।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुरजीत सिंह ठाकुर बने आम आदमी पार्टी के हिमाचल अध्यक्ष, मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान- आम और खास के बीच की खाई को पाटना लक्ष्य, 18 हजार गॉव में कमेटीयां गठित

Tue Jun 7 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिमला में कहा कि हिमाचल में आप कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ा और आज हर गॉव, पंचायत और विधानसभा क्षेत्र में आप कार्यकर्ता बने हैं। और बदलवा मार्च कर बदलाव की ओर बढ़ रहे हैं। हर जगह […]

You May Like

Breaking News