लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिला में अलर्ट, सीएम ने शहीद अंकुश की शहादत पर किया शोक व्यक्त

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 15-16 जून की रात को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई झड़प में शहीद हुए पंजाब रेजीमेंट के सिपाही अंकुश ठाकुर की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शहीद अंकुश हमीरपुर जिला की तहसील भोरंज के करोहता गांव से संबंध रखते है।

\"\"

मुख्यमंत्री ने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिला को सभी एहतियाती उपाय करने व सजग रहने के लिए पहले ही चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सेना के अधिकारियों से हर प्रकार की जानकारी सांझा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

पांवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा, सौंपा ज्ञापन

Wed Jun 17 , 2020
एप्पल न्यूज़, पांवटा साहिब(डॉ प्रखर गुप्ता) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पांवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की अध्यक्षता में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जिसमे मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले की जांच […]

You May Like

Breaking News