file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

पांवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा, सौंपा ज्ञापन

5
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, पांवटा साहिब(डॉ प्रखर गुप्ता)

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पांवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की अध्यक्षता में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जिसमे मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले की जांच की मांग उच्च न्यायालय के सीटिंग न्यायाधीश से करवाने की अपील की।

\"\"

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की कमान स्वयं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास है, जिस कारण वह अपनी नैतिक जिम्मेदारी से नहीं बच सकते और उन्हें अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा में भ्रष्टाचार पूरी तरह से पनप चुका है।

भाजपा की ज़ीरो टॉलरेंस नीति का पर्दाफाश हो चुका है। देश व प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते जहां हर नौकरी पेशे वाला व्यक्ति व समाज के हर वर्ग के लोग अपनी आय में से कुछ हिस्सा कोरोना से लड़ने के लिए दे रहे है और जब हर वर्ग से सम्भव मदद को हाथ बढ़ाये जा रहे है, तब भाजपा स्वास्थ्य विभाग में घोटाले के पाप से भाजपा मुक्त नही हो सकती।

प्रदेश कांग्रेस, ज़िला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पहले भी निष्पक्ष जाँच के लिए ज्ञापन दिया जा चुका है, परन्तु उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है और मुख्यमंत्री का कहना है कि इस विभाग में कोई घोटाला नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि विज़िलेंस विभाग मुख्यमंत्री के अधीन है, जिस से निष्पक्ष जाँच की उम्मीद नहीं की जा सकती तथा मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए। पाँवटा साहिब में कृषि विभाग एवं बाग़वानी विभाग द्वारा कृषकों को ट्रैक्टर व ट्राली पर सब्सिडी दी जा रही है जिसमें भारी अनियमितताएं हो रही है।

पात्र लोगों को सब्सिडी न देकर सिफ़ारिशी लोगों को सब्सिडी देकर घोटाला किया जा रहा है जिसमें कृषि भूमि का हिसाब न देखकर बिना किसी आधार के अपनी मन मर्ज़ी से सिफारिशी को सब्सिडी दी जा रही है, जिसकी जाँच की भी अत्यंत आवश्यकता है।

इसके अलावा कल भारत-चीन की सीमा पर शहीद हुए भारतीय सेना के जवानो के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाँवटा साहिब ने दो मिनट का मौन रख कर चीन द्वारा किए हुए कायराना हमले में शहीद हुए सेना के जवानों को नमन किया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, बलदेव सिंह प्रधान गोजर, करमवीर सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष गीता राम ठाकुर, ज़िला इंटक अध्यक्ष सुभाष शर्मा, ज़िला सचिव जावेद खान, ब्लॉक सोशल मीडिया अध्यक्ष विवेक धीमान, दाता राम प्रधान पातलियो, श्याम लाल गर्ग, पीर्थी सिंह प्रधान, शिव कुमार शर्मा, जाकिर हुसैन, प्रदीप चौहान, दर्शन सिंह, वसीम मलिक, मोहबत अली, जावेद, रफ़ीक, नसीम दीन, रियायत अली उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल अब 8 और नई सेवाओं से जुड़े सेवा प्रदाता भी करा सकते है पंजीकरण - डीसी

Wed Jun 17 , 2020
एप्पल न्यूज़, सिरमौर ( डॉ प्रखर गुप्ता) जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा शुरू किये गए सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल पर अब साउंड सिस्टम, फोटोग्राफी, टैंट हाउस, मण्डप सजावट, शेटरिंग, कंप्यूटर असेंबलिंग, पशुचारा व निर्माण संबंधी कार्यों से जुड़े सेवा प्रदाता भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त […]

You May Like

Breaking News