संजौली मस्जिद विवाद- जिला कोर्ट ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका, 3 मंजिलें तोड़ने का फैसला बरकरार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राजधानी शिमला की बहुचर्चित संजौली मस्जिद मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला आया है। जिला अदालत ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है।

शनिवार को जिला अदालत में मस्जिद को लेकर सुनवाई हुई।

जिला अदालत ने ऑल हिमाचल मुस्लिम आर्गेनाइजेशन के प्रवक्ता नजाकत अली हाशमी की अपील को खारिज कर दिया है।

जिला अदालत में नगर निगम आयुक्त की अदालत के फैसले को चुनौती दी थी जिसमें मस्जिद के तीन फ्लोर को हटाने के आदेश जारी किए गए थे।

यह मामला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I प्रवीण गर्ग की अदालत में लगा था।

Share from A4appleNews:

Next Post

अपनी तरह के पहले प्रयास में WCD मंत्रालय ने "आंगनवाड़ी सह क्रेच" 10,609 AWCC के माध्यम से बाल देखभाल की सेवाओं का किया विस्तार

Sat Nov 30 , 2024
पालना के तहत क्रेच सुविधाएं सभी माताओं को प्रदान की जानी हैं, चाहे उनकी रोजगार स्थिति कुछ भी हो एप्पल न्यूज, ब्यूरो शिमला महिलाओं की शिक्षा, कौशल और रोजगार पर सरकार की निरंतर पहल के परिणामस्वरूप उनके रोजगार के अवसर बढ़े हैं और अब अधिक से अधिक महिलाएं अपने घरों […]

You May Like