file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

HPU की प्रो. ममता मोक्टा राज्य चयन आयोग की सदस्य नियुक्त, 6 साल रहेगा कार्यकाल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य चयन आयोग में नई नियुक्ति करते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) की प्रोफ़ेसर ममता मोक्टा को राज्य चयन आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार उनका कार्यकाल छह वर्ष रहेगा।

प्रो. ममता मोक्टा वर्तमान में डीन ऑफ़ स्टूडेंट वेलफेयर (DSW) के पद पर सेवाएं दे रही हैं। शिक्षा जगत में लम्बा अनुभव रखने वाली प्रो. मोक्टा की नियुक्ति को उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्य चयन आयोग में सदस्य के रूप में वे अब प्रदेश में विभिन्न विभागों के लिए होने वाली भर्ती प्रक्रियाओं के संचालन एवं पारदर्शिता को सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी निभाएंगी।

विश्वविद्यालय परिवार और शिक्षकों ने प्रो. ममता मोक्टा को नई ज़िम्मेदारी के लिए बधाई दी है तथा आशा जताई है कि उनके अनुभव का लाभ आयोग की कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल पुलिस ने वर्दी में रील, वीडियो या फोटो अपलोड किया तो होगी कार्रवाई, DGP ने जारी की नई SOP

Tue Dec 9 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमलाहिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने वर्दी में सोशल मीडिया के उपयोग पर कठोर नियंत्रण लागू करते हुए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी कर दी है। इसका उद्देश्य पुलिस वर्दी की गरिमा बनाए रखना, विभाग की छवि व जनविश्वास को मजबूत करना और संवेदनशील या आधिकारिक सूचनाओं के […]

You May Like

Breaking News