IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

बाजार के रुझानों के अनुरूप हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम डिजाइन के विकास पर दे विशेष बल- उद्योग मंत्री

एप्पल न्यूज, शिमला

उद्योग मंत्री उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के निदेशक मंडल की 193वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उद्योग मंत्री ने इस वित्त वर्ष की बिक्री की समीक्षा की।
उन्होंने निगम को बाजार में अपना बेहतर स्थान सुनिश्चित करने के लिए मांग के अनुरूप डिजाइन विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रदेश के बुनकरों और कारीगरों के व्यापक हित में हस्तशिल्प एवं हथकरघा को बढ़ावा देने के लिए निगम के प्रयासों की सराहना की।
उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार निगम द्वारा निगम के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया गया है।

इसके अलावा निगम के कुशल एवं अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में भी 1 अप्रैल, 2024 से वृद्धि की गई है।
बैठक में उद्योग निदेशक डॉ. यूनुस, हिमाचल प्रदेश राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम के प्रबंध निदेशक गंधर्व राठौर और हिमाचल प्रदेश राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम के महाप्रबंधक अनिल ठाकुर भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

अब मुख्यमंत्री को चढ़ा "फीता काटने और फट्टे लगवाने का भूत"- जयराम ठाकुर

Tue Dec 3 , 2024
बने-बनाए ट्रामा सेंटर समेत अन्य संस्थानों का भी बार बार काट चुके हैं फीता एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा पहले मुख्यमंत्री को पूर्व सरकार द्वारा खोले गए कार्यरत संस्थानों को बंद करने […]

You May Like

Breaking News