CM सुक्खू ने शिमला में राज्यपाल, मंत्रियों, MLA और लोगों के साथ मनाई होली

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को होली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

अपने सरकारी आवास ओक ओवर में होली उत्सव मनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है।

ओक ओवर में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और शिमला के गणमान्य नागरिकों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के साथ होली मनाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी, विधायक व धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मेयर सुरेंद्र चौहान, अपने स्टाफ व नन्हे-मुन्ने बच्चों इत्यादि के साथ होली का पावन पर्व मनाया।

इसके बाद वे अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर व अन्य साथियों के साथ राजभवन पहुँचे और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को होली की शुभकामनाएँ दीं।

इस दौरान सभी ने राज्यपाल को गुलाल लगाकर त्यौहार की बधाई दी। राज्यपाल ने भी प्रदेशवासियों को होली की मंगलकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मेयर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव प्रबोद्ध सक्सेना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी ओक ओवर में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक लोक संगीत की धुनों पर नृत्य कर उत्सव की रंगत को और अधिक उल्लासमय बना दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के 6 जिलों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का 'येलो' अलर्ट जारी

Fri Mar 14 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश और हिमपात हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। शनिवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भारी बारिश या हिमपात […]

You May Like

Breaking News