जगत सिंह नेगी 10 जून तक किन्नौर जिला के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, किन्नौर

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी आज से 10 जून, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे।

आज प्रातः 10 बजे राजस्व मंत्री जिला के भावनागर स्थित मिनी सचिवालय के सम्मेलन कक्ष में निचार ब्लॉक शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इसके उपरांत वह वन अधिकार समिति की बैठक की अध्यक्षता तथा दोपहर 02 बजे ब्लॉक स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

जनजातीय विकास मंत्री 04 जून को प्रातः 10 बजे  आई.टी.डी.पी रिकांग पीओ के सम्मेलन कक्ष में कल्पा ब्लॉक शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इसके उपरांत वह वन अधिकार समिति की बैठक की अध्यक्षता तथा दोपहर 02 बजे ब्लॉक स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

कैबिनेट मंत्री 05 जून को प्रातः 10 बजे आई.टी.डी.पी रिकांग पीओ के सम्मेलन कक्ष में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा दोपहर 02 बजे स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इसके उपरांत राजस्व मंत्री सायं 05 बजे ग्रीष्मोत्सव टापरी के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 

 06 जून को राजस्व मंत्री जिला की रल्ली ग्राम पंचायत में स्थानीय क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनेंगे तथा दोपहर 02 बजे पीरी किला सापनी के जिर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे व आम लोगों की समस्याओं का निवारण करेंगे।

07 जून को कैबिनेट मंत्री प्रातः 11 बजे आइस स्केटिंग रिंक कल्पा में आयोजित होने वाले किन्नौर लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। 

राजस्व मंत्री 09 व 10 जून को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू के प्रस्तावित किन्नौर जिला के प्रवास के दौरान उनके साथ रहेंगे तथा 11 जून को शिमला के लिए रवाना होंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

चिट्टा का मुख्य आपूर्तिकर्ता- विजय सोनी हरियाणा के सिरसा से NDPS एक्ट में गिरफ़्तार, अब लिंकेज पर काम

Tue Jun 3 , 2025
हेरोइन/चिट्टा के मुख्य आपूर्तिकर्ता – विजय सोनी को FIR 3/25 थाना ठियोग के मामले की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। कृपया सूचित किया जाता है कि दिनांक 02.06.2025 को हेरोइन/चिट्टा के मुख्य आपूर्तिकर्ता (main supplier) – विजय सोनी पुत्र कश्मीरी लाल निवासी शांति नगर सनातन चौक सिरसा हरियाणा को […]

You May Like