file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल सरकार किसी भी सूरत में किसानों को उजड़ने नहीं देगी- CM

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला के चौड़ा मैदान में हिमाचल प्रदेश किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल से बात की। इस अवसर पर किसान सभा की ओर से पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों का कल्याण सुनिश्चित करना वर्तमान राज्य सरकार की प्राथमिकता है और उन्हें किसी भी सूरत में उजड़ने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन को बचाने के लिए बजट में एग्रीकल्चर लोन इंटरेस्ट सबवेन्शन स्कीम का प्रावधान किया गया है जिसके तहत किसानों की जमीन को नीलाम होने से बचाया जाएगा।

इस योजना के तहत तीन लाख रुपये कृषि लोन चुकाने के लिए बैंको के माध्यम से राज्य सरकार वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लायेगी।

इसके अन्तर्गत मूलधन पर लगने वाले ब्याज का 50 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार देगी और इस योजना पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
श्री सुक्खू ने कहा कि उन्होंने स्वयं खेतीबाड़ी का काम किया है और उनकी माता जी आज भी गांव में खेती करती हैं।

वह किसानों की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं और उनका समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

खुशखबरी - हिमाचल के लोगों को FRA में मिली बड़ी राहत, 2005 से पहले वन भूमि पर है कब्जा और रिकॉर्ड है पूरा तो 50 बीघा तक भूमि का मिलेगा मालिकाना हक - जगत सिंह नेगी

Fri Mar 21 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश में सरकार किसानों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। यहां वन भूमि अधिनियम के तहत सरकार वन भूमि पर कब्जा की गई जमीन का मालिकाना हक किसानों को देगी। यह ऐलान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने एक पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News