IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल के सभी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध करवाए जाएंगे विश्व स्तरीय उपकरण- स्वास्थ्य मंत्री

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

स्वास्थ्य मंत्री (कर्नल) डॉ. धनी राम शांडिल ने यहां हिमाचल प्रदेश चिकित्सा सेवाएं निगम लिमिटेड के बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में विश्व स्तरीय चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए उच्च तकनीक वाली डायग्नोस्टिक मशीनें खरीदी जाएंगी।


स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने गुणवत्तापूर्ण दवाओं, चिकित्सा सामग्री और उपकरणों की पारदर्शी खरीद के लिए निगम की सराहना की। उन्होंने कहा कि निगम के प्रयासों से राज्य की स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहायता मिली है।
निगम के प्रबंध निदेशक दिव्यांशु सिंघल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, विशेष सचिव वित्त विजयवर्धन, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी भी बैठक में उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

NJHPS झाकड़ी में "स्वच्छता पखवाड़ा 2025" का आगाज़, 2 अक्तुबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

Wed Sep 17 , 2025
एप्पल न्यूज, झाकड़ी विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन स्टेशन द्वारा “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025” का आयोजन 17 सितम्बर, 2025 से 02 अक्तुबर, 2025 तक किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत 17 सितंबर को […]

You May Like

Breaking News