IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

CM, राज्यपाल, Dy CM और जयराम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भी उनके साथ उपस्थित थीं।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह रोशनी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है।

इस दिन दीपक न केवल घरों को सजाने के लिए, बल्कि जीवन के एक गहन सत्य को संप्रेषित करने के लिए भी जलाए जाते हैं।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का त्यौहार न केवल घरों को ही बल्कि हमारे मन और समाज को भी रोशनी से आलोकित करता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस अवसर पर सब मिलकर शांति, सौहार्द और एकता का संदेश फैलाएं तथा एक समृद्ध और उज्ज्वल प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें।

उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों के सुखी जीवन एवं समृद्धि की मंगल कामना की।
उप-मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली पर्व हमें प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस पर्व को आपसी मेल-जोल की भावना के साथ मनाएं ताकि सबके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैले।

जयराम ठाकुर ने प्रकाश के पर्व दीपावली  पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दीपों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। जिस प्रकार भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर सम्पूर्ण नगर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा था, उसी भावना के साथ आज भी हर घर में यह त्यौहार मनाया जाता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि दीपावली का यह शुभ पर्व सभी के जीवन में खुशियों, नई उमंग और समृद्धि का संदेश लेकर आए।

उन्होंने कामना की कि माता लक्ष्मी और भगवान श्रीराम की कृपा से प्रत्येक परिवार का जीवन सुख, शांति और सौभाग्य से परिपूर्ण हो। हर व्यक्ति स्वस्थ्य और समृद्ध हो।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह पर्व हमें अपने भीतर के अंधकार को मिटाकर सद्भाव, सेवा और सकारात्मकता के दीप जलाने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली के इस पर्व को जिम्मेदारी और सुरक्षा के साथ मनाएं और एक-दूसरे का परस्पर सहयोग करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने दी जनजातीय विकास को गति, 35000 से परिवारों को लाभान्वित करने के लिए 3000 करोड़ का निवेश

Sun Oct 19 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला समावेशी और संतुलित विकास को प्राथमिकता देते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों के विकास कार्यों पर पिछले अढाई वर्षों में 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ जनजातीय विकास को गति प्रदान की है। इस पहल से बेहतर बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य […]

You May Like

Breaking News