आनी कालेज की रोवर एंड रेंजर यूनिट ने “अटल इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनरिंग में 7 दिन सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स में लिया भाग

एप्पल न्यूज़, आनी/कुल्लू
राजकीय महाविद्यालय आनी की रोवर एंड रेंजर यूनिट द्वारा “अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनरिंग एंड एलाइट स्पोर्ट्स” में 7 दिन सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स में भाग लिया गया।

राजकीय महाविध्यालय आनी के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने इस कोर्स में भाग लेने वाले विद्यार्थियो को शुभकामनाएं दी तथा सभी गतिविधियों में भाग लेने का उत्साह बढ़ाया जिसमे 6 रोवर्स और 11 रेंजर्स ने बड़ चढ़ कर भाग लिया।
इस कोर्स में रॉक क्लाइंबिंग, रेप्लिंग,रिवर क्रॉसिंग, सिंगल जुमारिंग,डबल जुमारींग के बारे में बताया गया तथा प्रेक्टिकल भी करवाया गया और प्रतिभागियो की शारीरिक सेहत का ध्यान भी रखा गया।

प्रतिभागियों को रोप के उपयोग तथा रॉप्स से नोट्स लगाना सिखाया गया और फर्स्ट एड के बारे में भी जानकारी दी गई तथा अलग अलग प्रकार से स्ट्रेचर बनाना ,किसी आपदा में फसे व्यक्ति को रेस्क्यू करने के तरीके भी सिखाये गए।

यह सात दिन का कोर्स बहुत लाभदायक तथा रोमांचक रहा जिसमे क्लोजिंग सेरेमनी में राजकीय महाविद्यालय आनी की रोवर एंड रेंजर यूनिट द्वारा एक सुंदर लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।।

Share from A4appleNews:

Next Post

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर प्रस्तावना पाठ का आयोजन

Wed Nov 26 , 2025
एप्पल न्यूज, झाकड़ी विद्युत मंत्रालय एवं निगम मुख्यालय, शिमला के निर्देशानुसार आज संविधान दिवस के अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर की अध्यक्षता में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर भारत के संविधान […]

You May Like

Breaking News