सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

“हिल्स ऑन व्हील्स” साइकिलिंग ग्रुप ने 15 KM ट्रैक के साथ रामपुर बुशहर में की नई पहल शुरू, नशे के विरुद्ध अभियान

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

हील्स ऑन व्हील्स साइकिलिंग ग्रुप ने रामपुर उपमंडल में शनिवार को शानदार 15 किलोमीटर साइकिलिंग ट्रेक का आयोजन किया। ट्रेक रामपुर से अवेरी पट्टी तक और वापस रामपुर तक पूरा किया गया।

सुबह 7 बजे रामपुर से शुरू हुए साइकिल सवार अवेरी पट्टी के पास मोड़ तक पहुंचे और 2 घंटे के उपरांत (सुबह 9 बजे) वापस रामपुर लौट आए।

प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर ने एंबुलेंस का सहयोग प्रदान किया।

ग्रुप ने युवाओं से अपील की-नशा छोड़ें, साइकिल चलाएं और स्वस्थ रहें। बुशहर में यह नई पहल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने वाली साबित हो रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने कहा- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

Tue Mar 17 , 2026
न्यू एज पाठ्यक्रमों और भाषा कार्यक्रमों पर दिया बलउच्च शिक्षा सुधारों पर प्रधानाचार्यों के सम्मेलन की अध्यक्षता एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक दिवसीय प्रधानाचार्य सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और […]

You May Like

Breaking News