सिरमौर के श्रीरेणुकाजी क्षेत्र में बांदल-सुराग सड़क पर कार खाई में गिरी, 2 की मौत

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सिरमौर
हिमाचल प्रदेश में रविवार को दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। एक हादसा जिला सिरमौर में सड़क दुर्घटना के रूप में सामने आया, जबकि दूसरा मामला बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यस्थल पर लापरवाही से जुड़ा है।
पहला हादसा सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में बांदल-सुराग सड़क पर दोपहर करीब 12 बजे हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन सड़क से नीचे लुढ़कता हुआ दूसरी सड़क से भी नीचे खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।


इस दुर्घटना में खालाक्यार निवासी अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धार टारन निवासी 48 वर्षीय गुमान सिंह ने नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा हादसा बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र में हुआ, जहां एक फैक्टरी में काम के दौरान सुरक्षा में चूक एक श्रमिक की जान ले गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी कन्हैया के रूप में हुई है। वह फैक्टरी में लोहे के बीम तैयार करने का काम कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, हाइड्रा मशीन से भारी बीम उठाने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और कई बीम एक साथ गिर पड़े।

इस दौरान कन्हैया नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

केंद्र से 44,519 करोड़ मिलने के बावजूद विकास ठप,कांग्रेस सरकार जवाब दे- राकेश जमवाल

Mon Mar 30 , 2026
केंद्र दे रहा पैसा, कांग्रेस नहीं कर पा रही खर्च—हिमाचल में योजनाएं फाइलों में, जनता परेशान शिमला: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में प्रदेश को भारी वित्तीय सहायता देने के […]

You May Like

Breaking News