CM ने फतेहपुर में किए 153.81 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण- शिलान्यास

एप्पल न्यूज़, फ़तेहपुर/ कांगड़ा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान 153.81 करोड़ रुपये की 8 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
उन्होंने ब्यास नदी पर 103.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 800 मीटर लंबे स्पैन पुल का शिलान्यास किया। यह पुल टैरेस (पोंग बांध जसूर सड़क) को सथाना (भरवाईं डमताल सड़क) से जोड़ेगा जिससे फतेहपुर और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग लाभान्वित होगें।

इसके अतिरिक्त 13.60 करोड़ रुपये की लागत से आदर्श स्वास्थ्य संस्थान फतेहपुर, अनाज मंडी फतेहपुर के 3.14 करोड़ रुपयें के पार्किंग एवं अन्य कार्यों का भी शिलान्यास किया।


मुख्यमंत्री नेे नाबार्ड के तहत 9.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फतेहपुर से बदियाली वाया कुंडियाल, थेरू, सुनेट सड़क और 35 लाख रुपये की लागत से फतेहपुर में शहीद स्मारक का भी शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने 12.82 करोड़ रुपये की लागत से बने संयुक्त कार्यालय भवन फतेहपुर, नाबार्ड के तहत 5.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कोडी बेला से पराल वाया जट्ट बेली सड़क तथा 5.89 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पलाख से चरूड़ी और मल्हारी से डुहाग सड़क का उद्घाटन किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

17 मई को होंगे हिमाचल के 51 शहरी निकायों के चुनाव, आचार संहिता लागू

Tue Apr 21 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने मंगलवार को शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में 51 नगर निकायों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू […]

You May Like

Breaking News