IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

हादसा- रामपुर में काली मिट्टी के समीप निजी बस पर गिरी चट्टान, 2 महिलाओं की मौत, 11 घायल

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

उपमंडल कुमारसैन के काली मिट्टी क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक निजी बस पर चट्टान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। शिमला की ओर जा रही विशाल बस ट्रैवल्स (HP-63A-1891) पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान गिर गई।

हादसे में दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा पुलिस दल और प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और सभी को एमजीएसएमसी खनेरी अस्पताल, रामपुर पहुंचाया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। प्रशासन ने चट्टान गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।

मृतकों की पहचान

लक्ष्मी विरानी, पुत्री राम चरण, निवासी जलगांव (मध्य प्रदेश)

एक नेपाली मूल की महिला, जिसकी पहचान जारी है

घायलों की सूची

  1. श्रुति बेसमाकर, पुत्री किशोर बेसमाकर – समवानगर कांधी, वर्ली ईस्ट, मुंबई
  2. अर्जुन अशोक, पुत्र अशोक – पुनी थुसा, केरल
  3. रेशम, पुत्र छती राम – घांघिग, नेपाल
  4. हिना हर्षद, पुत्री हर्षद – सभा जी नगर, अंधेरी ईस्ट, मुंबई
  5. मनी राम, पुत्र देवी राम – जाच, करसोग
  6. अभिषेक सिंह, पुत्र सुनील कुमार – खुरार, उत्तर प्रदेश
  7. मनोहर सिंह, पुत्र शंकर दास – मुनीष बाहली, रामपुर
  8. राकेश कुमार, पुत्र माल सिंह – बरी, किन्नौर
  9. रितिश, पुत्र ज्ञान चंद वर्मा – सबलीग, कुमारसैन
  10. रितिका, पुत्री सुरेश – पुणे, महाराष्ट्र
  11. एक अज्ञात व्यक्ति
Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में आपदा प्रभावित सड़कों के त्वरित सुधार के लिए हर्ष महाजन ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र, बोले- हस्तक्षेप करें

Thu Sep 4 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भूस्खलन एवं भीषण वर्षा से उत्पन्न आपदा के चलते राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजमार्गों की गंभीर स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने अपने […]

You May Like

Breaking News