त्रिलोक सूर्यवंशी कांग्रेस में शामिल, भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक पद से हुए हैं सेवानिवृत्त

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाषा एवं संस्कृति विभाग से सहायक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले त्रिलोक सूर्यवंशी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण कर ली।

\"\"

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों में अपना पूरा विश्वास और आस्था प्रकट करते हुए कहा कि देश की सबसे प्राचीन पार्टी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर वह हर्ष की अनुभूति अनुभव कर रहें है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस में एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे।
सूर्यवंशी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उनके नेतृत्व में पार्टी की सेवा करने का मौका मिल रहा है।

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा व अजय महाजन का भी आभार प्रकट किया।

इन्होंने जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज बैजनाथ से सनातक की डिग्री तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए किया है। तत्पश्चात प्रभाकर (आनर्स इन हिन्दी ) पी.जी.डी.पी.एम. एंड एल. डब्ल्यू. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से, पी.जी.डी.टी.व पी.जी.डी.जे.एम.सी. के पश्चात एम. एम. सी. प्रथम श्रेणी में उतीर्ण की है।
त्रिलोक सुुुयवंशी प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि एवं लेखक हैं। अब तक चार पुस्तकें प्रकाशित कर चुुके हैं। अपने लंंबे सेवाकाल के दौरान सिरमौर, कागडा, हमीरपुर, ऊना तथा जिला शिमला में बतौर जिला भाषा अधिकारी सेवाएं देने के बाद बतौर सहायक निदेशक सेवानिवृत हुए हैं। सेवाकाल के दौरान उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए अनेक संस्थाओं द्वारा समानित किया गया।
इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश संस्कृति अकादमी के पूर्व सचिव डॉ मस्त राम शर्मा, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के समन्वयक-प्रभारी सैनराम नेगी, जिला कांग्रेस शिमला शहरी के उपाध्यक्ष अतुल गौतम व महासचिव नीरज बक्शी व अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM जयराम का BJP IT सैल से आह्वान- कांग्रेस का मुकाबला करने को करें तंत्र विकसित

Fri Dec 4 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंस से माध्यम से भाजपा के राज्य आईटी सेल के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए उनसे कांग्रेस नेताओं के झूठे प्रचार का मुकाबला करने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संचार के वर्तमान […]

You May Like

Breaking News