हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस ने नियुक्त किये जिलाध्यक्ष, शिमला से महिला को कमान

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव (संगठन) पूर्ण चन्द ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान किसान के अध्यक्ष  सुखपाल सिंह खैरा व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्षा  प्रतिभा सिंह के अनुमोदन उपरांत हिमाचल किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोहन वर्मा ने प्रदेश के सभी  जिलाध्यक्षों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है।

उन्होंने विश्वास जताया है कि नव नियुक्त सभी जिलाध्यक्ष अपनी जिला कार्यकारिणी के अतिरिक्त अपने अपने जिलों मे ब्लॉक स्तर पर सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओ को अधिमान देंगे।

वह जिला कार्यकारणी के लिए अध्यक्ष से अनुमति उपरांत नई कार्य कारिणी का गठन करके किसान कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें।
किसान कांग्रेस के कार्य क्रम के अतिरिक्त मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व वाली कांग्रेस की प्रदेश सरकार के जन उपयोगी कार्य क्रम को आम जनता तक पहुंचाएंगे जिला शिमला अध्यक्षा मानता ठाकुर बनाया।

जिला शिमला से महिला को किसान कांग्रेस में स्थान दिया गया है क्योंकि  महिलाओं की किसानी और बागवानी में मुख्य भूमिका रहती हैं।

जिला अध्यक्षों में बाल कृष्ण कपूर को कांगड़ा, राजेश ठाकुर हमीरपुर , बाबा इन्द्र सिंह ऊना , जगदीश तोमर सिरमौर, देवेन्द्र अत्री सोलन, ऋषि किशोर कुल्लू, ओम प्रकाश मण्डी, रत्न सिंह ठाकुर बिलासपुर, अनिल नेगी किन्नौर, अशोक हंस लाहौल स्पीति व डॉक्टर दिनेश कुमार को जिला चम्बा का पदभार दिया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में "मुफ्त पानी" बंद, पहली से 110 रुपए आयेगा "न्यूनतम बिल", खराब हुआ मीटर तो हर माह दो 444 रुपए, जानें दरें

Sun Sep 22 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार ने मुफ्त पानी पिलाना अब बंद कर दिया है। अब पानी पर भी पैसा देना होगा। पहली अक्तूबर से राज्य में नई दरों को लागू करने के लिए जल शक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेशों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार […]

You May Like

Breaking News