अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आज से, पहले दिन कवि सम्मेलन, वॉलीबॉल प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां होंगी आयोजित

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

08 से 12 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 का कल भव्य आग़ाज़ होगा।
ग्रीष्मोत्सव के तहत प्रथम दिन 08 जून को प्रातः 10 बजे गेयटी थिएटर में हिंदी कवि सम्मेलन का प्रथम सत्र और
दोपहर 02 बजे कवि सम्मेलन का दूसरा सत्र आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध कवि शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, प्रातः 11 बजे नगर निगम ग्राउंड संजौली में वॉलीवाल प्रतियोगिता की भी शुरुआत होगी।

इसी प्रकार सायं 04 बजे पुलिस सहायता कक्ष के समीप जुम्बा डांस होगा जिसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोर्टमोर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समर हिल के छात्र भाग लेंगे।


इसके अलावा फन अट्रैक्शन व स्टेच्यू मैन तथा फ्लावर शो का भी आयोजन किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के माध्यम से विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दल रिज के आस पास विभिन्न स्थानों पर और मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ विभिन्न दल लोगों और पर्यटकों का मनोरंजन करेंगे।
सायं 6 बजे पुलिस सहायता कक्ष के समीप छम्म नृत्य होगा व गेयटी थिएटर में रंग मंच उत्सव के तहत ‘जेहर’ नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या का आगाज सायं 04 बजे से आरंभ कर दिया जाएगा और इसके साथ ही मुख्य मंच पर कलाकारों की प्रस्तुतियां शुरू हो जायेंगी। प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मशहूर गायक शबाब साबरी मुख्य कलाकार के रूप में शामिल होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डिसी शिमला के फेसबुक पेज पर उपलब्ध होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

पांवटा साहिब: पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाला आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Mon Jun 8 , 2026
एप्पल न्यूज़, पांवटा साहिब पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी राजेश छिन्टा के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी फरमान खान को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।यह मामला 4 जून 2026 को दर्ज […]

You May Like

Breaking News