श्रीखंड महादेव यात्रा अगली सूचना तक स्थगित, तीन दिन में हटेंगे शिविर और टेंट

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू
कुल्लू जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्रीखंड महादेव यात्रा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने बीएनएसएस 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए यात्रा मार्ग पर स्थापित सभी अस्थायी शिविर, टेंट, राशन दुकानें और अन्य ढांचों को आदेश जारी होने की तिथि से तीन दिनों के भीतर हटाने के निर्देश दिए हैं।
यह निर्णय एबीवीआईएमएएस मनाली, राजस्व विभाग और वन विभाग के विशेषज्ञों के संयुक्त निरीक्षण दल की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। निरीक्षण में भीमद्वारी से पार्वती बाग तक का मार्ग अत्यधिक खतरनाक और असुरक्षित पाया गया, जिसके चलते इस मार्ग का उपयोग न करने की सिफारिश की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा अगली सूचना तक पूरी तरह स्थगित रहेगी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू, उपमंडलाधिकारी निरमंड और लूहरी वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित यात्रा मार्ग में प्रवेश न करे तथा आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा से संबंधित सभी प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें और अगली सूचना जारी होने तक यात्रा का प्रयास न करें।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News