दुःखद- आनी के राणाबाग में दर्दनाक सड़क हादसा, श्रीखंड अस्पताल रामपुर के डॉ बृज और उनकी पत्नी की मौत, बेटी गंभीर घायल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी/कुल्लू
कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में राणाबाग के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन श्रीखंड अस्पताल, रामपुर के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रिज का था। हादसे में डॉ. ब्रिज और उनकी पत्नी सुनीता की मौत होने की सूचना है।

वहीं उनकी बेटी भव्या गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल आनी में भर्ती कराया गया है।
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच में जुट गई है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राजकीय महाविद्यालय धामी में प्रेमचंद जयंती पर साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित

Fri Jul 31 , 2026
एप्पल न्यूज़, धामी (सोलह मील) राजकीय महाविद्यालय धामी (शिमला) में साहित्य परिषद के तत्वावधान में हिंदी के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News