सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

राजकीय महाविद्यालय धामी में प्रेमचंद जयंती पर साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित

एप्पल न्यूज़, धामी (सोलह मील)

राजकीय महाविद्यालय धामी (शिमला) में साहित्य परिषद के तत्वावधान में हिंदी के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्य परिषद की उपाध्यक्ष रंजना द्वारा मुंशी प्रेमचंद के जीवन, व्यक्तित्व एवं साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालने के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद की रचनाएँ भारतीय समाज का यथार्थ चित्रण प्रस्तुत करती हैं और आज भी सामाजिक सरोकारों के संदर्भ में उतनी ही प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी ‘कफ़न’ पर आधारित फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसे विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने रुचिपूर्वक देखा और सराहा। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान तथा उनकी रचनाओं की समकालीन प्रासंगिकता पर अपने विचार भी व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने अपने संबोधन में कहा कि मुंशी प्रेमचंद का साहित्य भारतीय समाज की वास्तविकताओं का सशक्त दस्तावेज़ है। उनकी रचनाएँ सामाजिक चेतना, मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने ‘कफन’ कहानी की चर्चा करते हुए उसके सामाजिक और मानवीय पक्षों पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों से प्रेमचंद के साहित्य का गंभीर अध्ययन कर उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

मंच संचालन प्रो. मनीला गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में साहित्य परिषद की अध्यक्षा डॉ. उज्ज्वल राठौर, सदस्य डॉ. मनीला गुप्ता, डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. गीता सहित डॉ. शिवानी सूद, डॉ. साची सूद, डॉ. सविता, डॉ. सरिता तथा महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस से जुड़े 70 से अधिक नए कार्यकर्ता, विक्रमादित्य बोले- संगठन विस्तार के साथ सड़क परियोजनाओं को भी मिली रफ्तार

Fri Jul 31 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में संगठन सृजन विस्तार अभियान के तहत लगातार लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और इसी क्रम में […]

You May Like

Breaking News