सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

सर्वसम्मति से चुने गए नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष प्यारे लाल आजाद, जितेंद्र चौहान को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

एप्पल न्यूज़, रोहड़ू
नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन हेतु आज उपमंडलाधिकारी कार्यालय रोहड़ू के चांशल सम्मेलन कक्ष में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने की। इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी उपस्थित रहे।
उपमंडलाधिकारी धर्मेश रामौत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष पद के लिए प्यारे लाल आजाद तथा उपाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र चौहान को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। इसके उपरांत उन्होंने दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बैठक में नगर परिषद रोहड़ू के नवनिर्वाचित नौ सदस्यों में से आठ सदस्य उपस्थित रहे। इनमें वार्ड नंबर 2 (अपर बाजार) से पारुल, वार्ड नंबर 3 (मुख्य बाजार) से सुजय अग्रवाल, वार्ड नंबर 4 (समाला) से रणजीता, वार्ड नंबर 5 (बस स्टैंड क्षेत्र) से राज कुमार, वार्ड नंबर 6 (ब्लॉक क्षेत्र) से प्रीति चौहान, वार्ड नंबर 7 (कोर्ट रोड क्षेत्र) से जितेंद्र चौहान, वार्ड नंबर 8 (बावटी नाला) से प्यारे लाल आजाद तथा वार्ड नंबर 9 (शक्तिनगर) से शालू दत्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी धर्मेश रामौत्रा ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई नगर परिषद आगामी पांच वर्षों में रोहड़ू क्षेत्र के समग्र विकास, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा नगर के सुनियोजित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में दो दर्दनाक सड़क हादसे: लाहौल-स्पीति में मां-बेटे की मौत, चौपाल में चालक ने गंवाई जान

Fri Jun 19 , 2026
एप्पल न्यूज़, लाहौल स्पीति/शिमलाHimachal Pradesh में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। पहला हादसा Lahaul and Spiti district के रोहतांग मार्ग पर हुआ, जबकि दूसरा हादसा Chaupal उपमंडल में सामने आया।धारा वाटरफॉल के पास 200 फीट […]

You May Like

Breaking News