DC आरके परूथी ने वेदो में वर्णित यज्ञ चिकित्सा पद्धति द्वारा वातावरण शुद्धि के लिए किया हवन

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, नाहन

उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परूथी ने उपायुक्त कार्यालय के परिसर में आयुर्वेद विभाग के सौजन्य से वेदो में वर्णित यज्ञ चिकित्सा पद्धति द्वारा वातावरण शुद्धि के लिए हवन यज्ञ आयोजित किया।
   उन्होंने बताया कि आज कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिसकी हवा में फैलने की सम्भावना भी बताई जा रही हैं। इस सम्भावित संक्रमण को रोकने के लिए हवन सामग्री के रूप में नीम की पत्तियां, राई, कपूर, देसी घी, सैंधा नमक व सरसों आदि आयुर्वेदिक औषधियों को मिश्रित किया गया है जिससे वातावरण की शुद्धि तथा कीटाणुओं व विषाणुओं का नाश होता है।
  उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में आयुर्वेद विभाग द्वारा एक नई प्रक्रिया आरंभ की गई है जिसके तहत जिला में कार्यरत 87 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हवन यज्ञ कर यह चिकित्सा पद्धति अपनाई जा रही है।


 उन्होने बताया कि नाहन में पृथकवास में रह रहे दो वार्डों के लोगों की देखरेख का जिम्मा आयुर्वेदिक विभाग द्वारा लिया जाएगा जिससे स्वास्थ्य विभाग को सहयोग मिलेगा।
 उन्होंने बताया कि बच्चों में कोविड संक्रमण के फैलने की सम्भावना को देखते हुए आयुर्वेद  विभाग द्वारा प्रारूप तैयार किया जा रहा है ताकि 18 साल से कम उम्र के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर संक्रमण से बचाया जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में अब 500 रूपये में निजी अस्पतालों व प्रयोगशालाओं को भी RTPCR परीक्षण करने की सरकार ने दी अनुमति

Thu May 13 , 2021
सरकार ने निजी क्षेत्र के अस्पतालों, प्रयोगशालाओं को दी आरटी-पीसीआर परीक्षण की अनुमति एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य सरकार प्रदेश में कोविड परीक्षणों को बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है और इसके लिए निजी क्षेत्र के अस्पतालों तथा प्रयोगशालाओं को आरटी-पीसीआर परीक्षण की अनुमति प्रदान की है। राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News