IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

रामपुर HPS द्वारा आयोजित 23वें ICPSO कबड्‌डी टुर्नामेंट में SJVN को हराकर BBMB की टीम बनी विजेता

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर एच पी एस द्वारा 23वें ICPSO कबड्‌डी हुर्नामेंट का विधिवत रूप से समापन किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अभय शंकर शुक्ला, मुख्य महाप्रबंधक, वित्त एवं लेखा विभाग व सुनील चौधरी, परियोजना प्रमुख, एलएमईपी उपस्थित रहे। कबड्डी टुर्नामेंट के तीसरे व अंतिम दिन में कुल दो मैच खेले गए।

पहला मैच टीम NHPC VS PGCIL के मध्य तृतीय स्थान के लिए खेला गया व PGCIL की टीम ने NHPC को हराकर तीसरा स्थान इस टूर्नामेंट में पक्का किया।

फाईनल मैच BBMB व SJVN की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों ही टीमों द्वारा उमदा प्रदर्शन किया व एक दूसरे को काँटे की टक्कर देते हुए BBMB की टीम ने SJVN को 29-26 (3 अंकों से) हराया।

यह मैच बहुत ही रोमांचक रहा। दर्शकों ने भी मैच का भरपूर आनंद उठाया।

अंत में मुख्य अतिथि द्वारा कबड्‌डी टूर्नामेंट के विधिवत समापन की घोषणा की। इसी के साथ विभागाध्यक्ष शैलेश दत्त द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

पर्वतों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हिमालयन एकजुटता, मुनाफे की बजाए मानव और प्राकृतिक केंद्रित नीतियों से ही आगे बढ़ना सम्भव

Sun Mar 31 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला 2024 लोकसभा चुनाओं के मद्देनजर, नागरिक अधिकार संगठनों और सामाजिक, पर्यावरण न्याय के लिए प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं ने मिलकर पीपुल्स फॉर हिमालय नामक अभियान की शुरूआत की है और एक ऑन लाइन संवाददाता सम्मेलन के जरिए तमाम राजनीतिक पार्टियों के लिए एक पाँच सुत्रीय मांग पत्र जारी किया […]

You May Like

Breaking News