file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

तकनीकी शिक्षा मंत्री धर्माणी ने कर्नाटक के CM सिद्धरमैया व मंत्रियों से की भेंट

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को हिमाचल में हाइड्रो पावर परियोजनाओं में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश 31 मार्च, 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित होने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है।

इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने अनेक नवाचार कदम उठाए हैं और सरकार जल विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा का दोहन करने पर विशेष बल दे रही है।


इसके उपरांत उन्होंने बंगलूरू में कर्नाटक के कौशल विकास मंत्री डॉ. शरना प्रकाश पाटिल और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. एम. सी सुधाकर से भेंट की।
 श्री धर्माणी ने मंत्रियों के साथ कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा में नव आयाम स्थापित करने की दिशा में विभिन्न नवाचार प्रयासों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि युवाओं के जीवन में कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के महत्व को देखते हुए उन्हें रोजगार प्रदाता के रूप में स्थापित करने के लिए उनका कौशल संवर्धन करना और न्यू एज कृत्रिम मेधा (ए.आई) आधारित विषयों का ज्ञान देना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में युवाओं को ए.आई आधारित पाठ्यक्रमों की शिक्षा दी जा रही है।
 उन्होंने कर्नाटक कृषि विश्वविद्यालय के बायो फ्यूल केंद्र का भी दौरा किया और केंद्र के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।
हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कर्नाटक के अधिकारी भी इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री के साथ उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

ठियोग को जिला अस्पताल एवं कुमारसैन को बनाया जायेगा आदर्श अस्पताल- अनिरुद्ध सिंह

Wed Oct 9 , 2024
ग्रामीण विकास मंत्री ने नारकंडा में किया खंड विकास अधिकारी कार्यालय का लोकार्पण एप्पल न्यूज, नारकंडा ठियोग अस्पताल को जिला अस्पताल एवं कुमारसैन अस्पताल को आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने […]

You May Like

Breaking News