SP कार्यालय कुल्लू के बाहर MLA सुंदर ठाकुर व कांग्रेस कार्यकर्ता रात भर फिर दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

मांगे नहीं मानी गयी तो एसपी ऑफिस के बाहर कांग्रेस करेगी विशाल प्रदर्शन

एप्पल न्यूज़, कुल्लू
 कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर के होटल व  आवास के बाहर तीन दिन पहले भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किया  गया था ।  इसके विरोध में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित शनिवार को एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। लेकिन पुलिस प्रशासन की हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने पर धरने पर बैठे लोग शनिवार को दिन ढलने के उपरांत रात भर एसपी कार्यालय के बाहर डटे रहे।   

\"\"

दूसरे दिन रविवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। विधायक के होटल व आवास के बाहर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई न करने पर सभी में भारी रोष है।सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों पर अभीतक कोई कार्रवाई नहीं की है।

कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ लोगों के राजनीतिक दबाव के चलते उल्टा उनके बेटे के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई। जबकि वास्तविकता सभी जानते हैं। लेकिन पुलिस दोषियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।  सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती धरना जारी रहेगा।

उन्होंने कहा सोमवार को धरने को 48 घंटे हो जाएंगे । अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार  को विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा । गौर रहे कि भाजपा की ओर से गत चार दिन पहले विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के होटल प्रांगण में धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की गई थी और विधायक का आरोप है कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी निजी संपति को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले को लेकर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर अपने समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

विकास छोड़ किन्नौर की भोली-भाली जनता को गुमराह कर रहे हैं सूरत नेगी- उमेश

Mon Sep 14 , 2020
एप्पल न्यूज़, सन्दीप शर्मा किन्नौर रिकांगपिओ में जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि सूरत नेगी अपना संतुलन खो बैठे हैं। उन्हें सता पच नहीं रही जो वह विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी के खिलाफ गलत बयानबाजी कर उनकी ईमानदार छवि को बिगाड़ने का […]

You May Like

Breaking News