पावटा साहिब के मिश्र वाला मदरसे में क्वारंटाईन किए 35 जमातियों को तारुवाला स्कूल में किया गया शिफ्ट

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, पांवटा साहिब (डॉ प्रखर गुप्ता)

जिला सिरमौर में आए विभिन्न क्षेत्रों से जमातियो को अब मिश्रवाला मदरसे से पावटा साहिब के तारूवाला स्कूल में क्वारंटाईन किया गया है | जिला उपायुक्त ने उपमंडल अधिकारी को आदेश दिया कि इन जमातियों को मिश्रवाला मदरसे से पावटा साहिब के तारूवाला स्कूल में शिफ्ट किया जाए।

\"\"

जानकारी के अनुसार जमात से आए 35 लोगों को मिश्रवाला स्थित मदरसे में क्वारंटीन किया गया था अब प्रशासन की देखरेख में इन जमातियों को जो जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्र लौहगढ़, सूरजपुर व कोलावालाभूंड में जमात पर आए हुए थे इन लोगों को अब मिश्रवाला मदरसे से पावटा साहिब के तारूवाला स्कूल में क्वारंटाईन किया जाएगा।

पुलिस के कड़े पहरे के बीच में जमात से आए इन लोगो को एच आर टी सी बसो में बिठाकर मिश्रवाला मदरसे से तारूवाला स्कूल में शिफ्ट किया गया है।

मौके पर थाना प्रभारी पांवटा साहिब संजय शर्मा के साथ पुलिस बल तैनात रहा। वहीं कड़े पहरे व सोशल डिस्टेंस के बीच एक-एक जमाती को पुलिस बल के द्वारा एचआरटीसी की बसों में बिठाकर मिश्रवाला मदरसे से पावटा साहिब तारुवाला के लिए रवाना किया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

एक्टिव केस फाइंडिंग- सिरमौर में अब तक 35,616 लोगों की स्क्रीनिंग, लोग सही जानकारी करवाएं उपलब्ध-DC

Sun Apr 5 , 2020
एप्पल न्यूज़, सिरमौर(डॉ प्रखर गुप्ता) कोरोना वायरस को लेकर जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला के 35,616 लोगों की स्क्रीनिंग कर ली गई है। […]

You May Like