एप्पल न्यूज़, ठियोग शिमला
शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। प्रेमघाट बाईपास सड़क मार्ग पर पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने से सड़क किनारे खड़ी एक मारुति सुजुकी ऑल्टो कार (HP23D-7742) इसकी चपेट में आ गई।
हादसे में कार को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग को अवगत कराया गया। लोक निर्माण विभाग (PWD) को सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है और क्षेत्र में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।






