IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

रिज पर केन्द्र सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर जनता के धन का दुरुपयोग कर लोगों को भ्रमित रही है भाजपा सरकार- देवेन्द्र बुशैहरी

एप्पल न्यूज़, शिमला

नवंबर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता देवेंद्र बुशैहरी ने आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि रिज पर केन्द्र सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदर्शनी के नाम पर जनता के पैसों की फिजूलखर्ची कर रही है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि केन्द्र सरकार इस पैसे को हिमाचल में आई आपदा से प्रभावित लोगों की सेवा में लगाती। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा सरकार का जनता को भ्रमित करने के लिए चुनावी स्टंट है।  

देवेन्द्र बुशैहरी ने कहा कि मोदी सरकार व भाजपा नेता आज यह प्रचार कर रहे है कि पूर्व की सरकारों ने देश के विकास में कुछ नहीं किया। देश में जो भी विकास हुआ है वह 2014 से नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही हुआ है।

उन्होंने केन्द्र सरकार जिस पार्टी के नेता अपनी ही पार्टी के उन वरिष्ठ नेताओं को ही भूल गए जिन्होंने भाजपा को जन्म दिया व अपनी मेहनत से मजबूत किया। 

सत्ता के नशे में चूर होकर उन्हें भी सार्वजनिक मंचों पर अपमानित किया गया। भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व0 अटल बिहारी वाजपई  के कार्यकाल को भी भूल गई। ऐसे लोगों से जनता क्या उम्मीद कर सकती है। 

बुशैहरी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार ने देश में विकास के लिए दूरगामी योजनाएं लाकर मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार किया और देश को विकास की श्रेणी में दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले में मजबूत किया।

कांग्रेस पार्टी की दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की वजह से आज भारत दुनिया में हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है उन्होंने हैरानी जताई कि वर्तमान प्रधानमंत्री व भाजपा देश के संविधान व इतिहास को ही बदलना चाहती है जो कि चिंता की बात है।

बुशैहरी ने कहा कि मोदी सरकार ने श्रीलंका को मुफत राशन व रोसई गैस सिलेंडर इस लिए दिया कि कहीं वहां की जनता मंहगाई को लेकर वहां के राष्टपति व प्रधानमंत्री का घेराव किया कहीं भारत में भी ऐसी स्थिति पैदा न हो जाए जबकि देश में खाद्यान वस्तुए व रसोई गैस की किमतें आम लोगों की पुहुच से बाहर है।

हाल ही में नेपाल में आए भूकंप की त्रासदी के समय भी प्रधानमंत्री ने वहां के लोगों की जो सहायता की है परन्तु हिमाचल प्रदेश में इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद भी इस त्रासदी को राष्टीय आपदा घोषित नहीं किया जबकि हिमाचल भी इस देश के मानचित्र पर अठाहरवां गणराज्य है।

यहां तक कि मोदी ने आपदा के समय जिन लोगों की जाने गई उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवदनाएं प्रकट करना भी उचित नहीं समझा जबकि मोदी हिमाचल में आकर इस प्रदेश को अपना दूसरा घर कहते है।

बुशैहरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने स्वयं प्रधानमंत्री से मिलकर प्रदेश में हुई आपदा से प्रधानमंत्री को पूर्ण रुप से अवगत करवाया तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश से भाजपा के सांसदों से आग्रह भी किया कि सभी सांसद प्रधानमंत्री से मिलकर आपदा की इस घड़ी में प्रदेश के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करें। परन्तु भाजपा सांसदों ने इस बात को भी गम्भीरता से नहीं लिया।

देवेन्द्र बुशैहरी ने भाजपा की केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केन्द्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। उन्होने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है।

देवेन्द्र बुशैहरी ने कहा कि हिमाचल सरकार व कांग्रेस पार्टी ने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की सहायता की जो कि सराहनीय है। आपदा के दौरान बर्फीले द्वोत्रों में फंसे हुए सैलानियों को निकालने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया व उन्हें सुरक्षित अपने घरों तक सुरक्षित पंहुचाने में मदद की वह अपने आप में एक अनूठी मिसाल है।

बिना किसी केन्दीय मदद के आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार ने अपने सीमित साधनों के वावजूद भी 4500 करोड़ की राशि जारी की और प्रभावित लोगों को तुरन्त राहत प्रदान की उसके लिए कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार का आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को हर सम्भव उचित सहायता पंहुचाने के लिए राहत राशि में बढ़ोतरी कर सराहनीय कदम उठाए है।

केन्द्र सरकार की अग्निवीर योजना देश के युवाओं के साथ मजाक

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि केन्द्र सरकार की अग्निवीर योजना देश के युवाओं के साथ मजाक है। चार साल सेना में सेवाएं देने के बाद उन्हें बेरोजगार कर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि हाल ही में कुछ एक अग्निवीर देश की सेवा करते हुए शहीद हुए परन्तु केन्द्र सरकार ने न तो उनके परिवारों की कोई सुध ली और न ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया गया। उन्होंने कहा कि रोजगार के नाम पर केन्द्र सरकार युवाओं से धोखा कर रही है।

केन्द्र की मोदी सरकार हिमाचल के प्रति गंभीर नही

उन्होंने अरोप लगाया कि केन्द्र की मोदी सरकार हिमाचल की जनता के प्रति गंभीर नहीं है। इस प्रकार की प्रदर्शनी लगाकर वह हिमाचल की जनता को भ्रमित नहीं कर सकती । आने वाले 2024 के लोक सभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा से हिसाब मांगेगी।

राज्य सरकार चरणबद्ध ढंग से पुरी कर रही है सभी गारटियां

बुशैहरी ने कहा कि राज्य सरकार अपनी सभी गारटियों को चरणबद्ध ढंग से शुरु कर रही है भाजपा को को इस की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू कर दी गई है। महिलाओं के लिए प्रथम चरण में 1500 रु0 की राशि देना भी शुरु कर दिया है जिसकी शुरुआत जिला लाहौल स्पीति के स्पित से कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भाजपा से किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी सरकार को पांच वर्षों के लिए जनादेश दिया है जिसकी चिंता भाजपा नहीं बल्कि प्रदेश की जनता स्वयं करेगी। 

इस पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत गौतममहासचिव यशपाल तनाईकप्रवक्ता एस एस जोगटा व पूर्व सैनिक विभाग के संयोजक केप्टन एस के सहगल उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

'धनतेरस' पर 'वर्मा ज्वेलर्ज' में सोने- चांदी के आभूषणों के साथ चांदी के खास सिक्के भी, निवेश भी अति 'शुभ' भी

Fri Nov 10 , 2023
एप्पल न्यूज, सोलन दीपावली के शुभारम्भ का पहला त्यौहार ‘धनतेरस’ का पर्व आज और कल दो दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ये इस वर्ष 10 व 11 नवम्बर को है। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर सोना- चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना अति शुभ और फलदायी होता […]

You May Like