एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला किन्नौर में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) किन्नौर सहित तीनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों—कल्पा, निचार और पूह—को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा की ओर से 5 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय एआईसीसी प्रभारी हिमाचल प्रदेश एवं पूर्व सांसद रजनी पाटिल की स्वीकृति से लिया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि जिला किन्नौर के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों तथा जिला कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन जल्द किया जाएगा। इसके साथ ही मौजूदा संगठनात्मक ढांचे को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।
किन्नौर में कांग्रेस संगठन के इस बड़े बदलाव को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब पार्टी की ओर से नए पदाधिकारियों और संगठनात्मक टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कल्पा, निचार और पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के साथ DCC किन्नौर के भंग होने से जिले में कांग्रेस संगठन की पूरी टीम नए सिरे से गठित होने की राह पर है।











