एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर/ननखड़ी
पुलिस थाना ननखड़ी की टीम ने न्यायालय द्वारा जारी Convict NBW No. 1858/5B पर कार्रवाई करते हुए भगोड़े आरोपी मीना राम पुत्र कर्म चंद, निवासी तहसील ननखड़ी, जिला शिमला, उम्र 40 वर्ष को 27 सितंबर 2026 को शोघी-आनंदपुर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई PNB नीरथ बनाम मीना राम मामले में की गई। उक्त मामले में आरोपी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक (PNB) नीरथ को 2 लाख रुपये की राशि अदा की जानी थी। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर NBW निष्पादित किया।
गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, रामपुर बुशहर की अदालत में पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई से न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के प्रभावी निष्पादन तथा न्यायिक प्रक्रिया से फरार आरोपियों को उसके दायरे में लाने के प्रति शिमला पुलिस की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।




