IMG-20261001-WA0025
previous arrow
next arrow

5 अक्टूबर को होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी। बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन तथा मंत्रिमंडलीय उपसमितियों की सिफारिशों से जुड़े प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।


बैठक में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक, हिमकेयर योजना के नए मॉडल, परिवार सुखी परिवार योजना तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए आय सीमा बढ़ाने सहित कई अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
इसके अलावा विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों, प्रशासनिक मामलों और सरकार की प्राथमिकताओं से जुड़े मुद्दों पर भी मंत्रिमंडल विचार कर सकता है। बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों से कई वर्गों और सरकारी योजनाओं पर असर पड़ने की उम्मीद है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM का काशा पाट में रात्रि प्रवास, विद्यालय के लिए 2 करोड़ की घोषणा, तकलेच होते हुए रामपुर तक बस सेवा शुरू करने का आश्वासन

Sat Oct 3 , 2026
एप्पल न्यूज़, काशापाठ/रामपुर बुशहर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शिमला जिला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के भटवाड़ी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात् रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम गांव काशा पाट पहुंचे। उन्होंने गांव में रात्रि प्रवास किया और पाट निवासी सुपन दास के घर […]

You May Like

Breaking News