file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

धर्मशाला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत, भारी जनादेश के लिए कांगड़ा के लोगों का जताया आभार  

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ‘जन आभार रैली’ की अध्यक्षता करने के लिए धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचने पर लोगों द्वारा उल्लास और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के रूप में 11 दिसंबर, 2022 को शपथ ग्रहण करने के उपरांत सुखविंदर सिंह सुक्खू का धर्मशाला का यह पहला दौरा है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांगड़ा के लोगों द्वारा दिए गए भारी जनादेश का मैं सम्मान करता हूं और उनका सदैव आभारी रहूंगा।

उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि जिले के हर क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने मीडिया और जनता के साथ बातचीत भी की। अपने जनप्रिय नेता की एक झलक देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।
पुलिस लाइन से ‘जन आभार रैली’ स्थल जोरावर स्टेडियम, धर्मशाला तक हजारों की संख्या लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रो-टेम स्पीकर चंद्र कुमार, विधायकगण, जिले के अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के आए लोग मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- धर्मशाला के तवोवन में कांग्रेस की जन आभार रैली में ड्यूटी के दौरान IPS SR राणा की हृदय गति रुकने से मौत…

Tue Jan 3 , 2023
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला धर्मशाला में तवोवन के जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस की जन आभार रैली में ड्यूटी पर तैनात IPS सांजू राम राणा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पूर्व में SP बिलासपुर रहे सांजू राम राणा हाल ही में बटालियन में तैनात किए गए थे। रैली के लिए […]

You May Like

Breaking News