मंडी के गोहर बाजार के बस अड्डे पर पहुंचा तेंदुए का शावक, लोगों में मचा हड़कंप

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी

गोहर बाजार स्थित बस अड्डे पर शावक मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में रोशन लाल दीपक गुप्ता विकास गुप्ता पृथ्वी पाल सिंह, अमन सिंह, अन्नु शर्मा आदि ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बस अड्डे पर नन्हा शावक सडक से पिंगला खड कि  तरफ गया थोड़ी ही देर में वह शावक पुनः सड़क पर आ गया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर की तरफ जाने लगा।

स्थानीय लोगों ने शावक को सड़क पर ही पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दे दी। वन मंडलाधिकारी नाचन तिरथ राज धिमान ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग को बस अड्डे गोहर से स्थानीय लोगों ने एक शावक मिलने की सुचना दी थी।

विभाग ने शावक को कब्जे में ले लिया है। वैसे तो शावक हैल्थी है मगर शावक की चिकित्सीय जांच के बाद क्या करना है सोचा जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों को आगाह किया है की हो सकता है जहां शावक मिला है मादा चीता भी क़हीं आस पास ही हो।

उन्होंने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने को कहा है। गुस्से में मादा किसी पर हमला भी कर सकती है। धीमान ने लोगों से अपील की है कि किसी को भी क़हीं आस पास मादा चीता तेंदुआ दिखे तो तुरंत विभाग को सुचित करे यह खतरनाक साबित हो सकती है। बस अड्डा गोहर में मिले शावक को पकड़े हुए स्थानीय निवासी।

Share from A4appleNews:

Next Post

ABVP देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के 7500 गांव में फहराएगी तिरंगा झंडा

Fri Jul 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है इस उपलक्ष्य पर छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के 7500 गांव में तिरंगा झंडा फहराएगा। इस दिन देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया जाएगा। […]

You May Like