आनी में 2 से 4 नवम्बर तक होगा “सिराज ” लवी मेला, पहाड़ी फैशन शो और वॉयस ऑफ आउटर सिराज होगा आकर्षण

मेले में छः देवी देवता होंगे शोभयमान, मेले में आयोजित होंगी तीन सांस्कृतिक संध्याएँ

एप्पल न्यूज़, आनी

– आनी के ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में दो से चार नवंबर तक सिराज उत्सव लवी मेला, हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा।
मेले के सफल आयोजन और इसकी तैयारियों व प्रबन्धों को लेकर. मेला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को विश्राम गृह आनी में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने की।

बैठक में पंचायत समिति आनी के अध्यक्ष सतपाल ठाकुर कुक्कु सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में मेले के सफल आयोजन. इसकी तैयारियों व प्रबन्धों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए और मेले के बेहतर आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।

बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने बताया कि आनी क्षेत्र की शान. सिराज उत्सव लवी मेला में इस वर्ष स्थानीय आराध्य गढ़पति देव शमशरी महादेव सहित कुल छः देवी देवताओं को आमन्त्रित किया गया है. जिनमें जोगेश्वर महादेव दलाश्. कुलक्षेत्र महादेव ओलवा. भगवती माता देवी दुर्गा परकोट. शगागी नाग तथा व्यास ऋषि शामिल हैं. जिनका मेला कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।

जबकि जांजा क्षेत्र के महादेव. पनेवी नाग इस वर्ष अपने धार्मिक आयोजन के चलते मेले में शोभायमान नहीं होंगे. वहीं मेले में इस बार कुश्ती. दंगल प्रतियोगिता भी नहीं होगी. उसके स्थान पर इस बार महिलाओं की रस्सा कश्शी प्रतियोगिता आयोजित होगी.
मेले में स्थानीय कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए वॉयस ऑफ आउटर सिराज ऑडिशन प्रतियोगिता और मिस आउटर सिराज के नाम से आयोजित फैशन शो के माध्यम से मिस आउटर सिराज का चयन भी किया जाएगा। वहीं लोगों के मनोरंजन के लिए दिन में चोला कलगी नाटी पार्टी के साथ महिला व पुरुषों की विशाल नाटी भी मेले में चार चाँद लगाएगी.

इसके लिए कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने बताया कि मेले के शुभारंभ अथवा समापन अवसर पर इस बार प्रदेश सरकार के किसी कैबिना मंत्री को बतौर मुख्यातिथि आमन्त्रित किया जायेगा। जबकि मेले की तीन सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार स्थानीय लोक कलाकारों के अलावा प्रदेश के स्टार कलाकारों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

बहरहाल गुरुवार को मेले की तैयारियों व प्रबंधों को लेकर आयोजित बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा के साथ पंचायत समिति अध्यक्ष सत पाल ठाकुर. धनी राम ठाकुर. सत पाल. महेंद्र ठाकुर. शिवराज शर्मा. प्रधान चमन भारती . उप प्रधान संजय ठाकुर. पूर्व प्रधान तारा चन्द. किशोरी लाल. ओम प्रकाश फौजी. देवेंद्र ठाकुर. रमेश ठाकुर . मंगत राम ठाकुर. दयाल. आशीष ठाकुर. नवनीत. दीपक. कपिल. बेली राम शर्मा . बिहारी लाल. अमन. ललित शर्मा. अमर राठौर. अजय गोस्वामी. नरोतम ठाकुर. सत्या पाल. तथा हुकम चंद चौधरी सहित मेला कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे.

Share from A4appleNews:

Next Post

बेसहारा गोवंश की सेवा के लिए सृष्टि माता मंदिर तारादेवी ने बढ़ाया मदद का हाथ

Fri Oct 16 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहरशिमला के सृष्टि माता मंदिर तारादेवी की ओर से भक्तों के सहयोग से सराहनीय पहल की गई है। इसके तहत किन्नौर, रामपुर बुशहर और शिमला के आसपास स्थित गौशालाओं को पशु चारा और खाद्य सामग्री वितरित की गई। मंदिर की इस पहल का उद्देश्य बेसहारा गोवंश की […]

You May Like

Breaking News