सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के समापन अवसर पर रामपुर परियोजना द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

एप्पल न्यूज़, रामपुर

रामपुर जल विद्युत स्टेशन द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” (Probity for Prosperity) रही, जिसका उद्देश्य सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के मूल्यों को बढ़ावा देना तथा भ्रष्टाचार-मुक्त कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
इसी क्रम में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को रामपुर एचपीएस में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों की कुल पाँच टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में पीएचईएम विभाग की टीम ने प्रथम, पीएचएमएम विभाग की टीम ने द्वितीय तथा ओपीएच विभाग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागी टीमों को सहभागिता पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी टीमों ने अपने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार-मुक्त कार्य संस्कृति का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन अवसर पर आईटीआई, निरमंड के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता (वक्तृत्व प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” (Probity for Prosperity) पर आधारित था।

विद्यार्थियों ने इस विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना की गई।


इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह ने विद्यार्थियों को अपने संदेश में कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और समाज में सत्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों को स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक आचरण अपनाने तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की भावना रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन ही एक सशक्त, समृद्ध एवं भ्रष्टाचार-मुक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। साथ ही, उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सप्ताह भर आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में सतर्कता, नैतिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ईमानदारी पर आधारित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करना रहा।

Share from A4appleNews:

Next Post

लवी मेले में सजी अश्व मंडी, पहले दिन स्पीति का घोड़ा 80 हजार की सबसे ऊंची कीमत में बिका, दूसरा 70 हजार में

Sun Nov 1 , 2026
पिन वैली, लाहौल-स्पीति से पहुंचे 80 से अधिक घोड़े, उत्तराखंड के खरीदारों ने दिखाई खास दिलचस्पीएप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के तहत रामपुर बुशहर के लवी मेला मैदान में रविवार को अश्व मंडी पूरी तरह सज गई। पिन वैली, लाहौल और स्पीति क्षेत्र से करीब 80 से अधिक […]

You May Like

Breaking News