हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, 30 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग (डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) के माध्यम से होगी। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से:
बीएससी नर्सिंग में न्यूनतम 50% अंक, या
जीएनएम (ए-ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) में न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
श्रेणीवार पदों का विवरण
सामान्य (अनारक्षित) – 112
ईडब्ल्यूएस – 40
सामान्य (वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर) – 4
ओबीसी (अनारक्षित) – 50
ओबीसी बीपीएल – 12
ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) – 2
एससी (अनारक्षित) – 62
एससी बीपीएल – 12
एससी (डब्ल्यूएफएफ) – 2
एसटी (अनारक्षित) – 12
एसटी बीपीएल – 4
कुल पद: 312
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि भर्ती संबंधी विस्तृत अधिसूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अग्निवीर भर्ती रैली 26 सितंबर से
उधर, थल सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CEE) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 26 सितंबर से 6 अक्तूबर 2026 तक हमीरपुर के अणु सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डिग्री कॉलेज परिसर में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसमें ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News