एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन के म्यूटेशन के बदले 2 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में दो राजस्व अधिकारियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता से म्यूटेशन का काम करने के लिए 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और पटवारी के सहायक को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान कानूनगो बंसी लाल और एक अन्य आरोपी की संलिप्तता भी सामने आने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार कानूनगो बंसी लाल आठ दिन बाद सेवानिवृत्त होने वाला था। विजिलेंस ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। रिश्वतखोरी के इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Next Post
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए रामपुर में कार्यशाला आयोजित
Fri Jul 24 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहरप्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज पंचायत समिति सभागार रामपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कल्याण अधिकारी शिमला कपिल शर्मा ने की।कार्यशाला में विकास खण्ड रामपुर, ननखरी तथा नारकण्डा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों, […]




